{"_id":"63de0cc75d1e9416463a7b60","slug":"tamilnadu-erod-by-poll-bjp-state-president-k-annamalai-supports-e-palaniswami-candidate-2023-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu: इरोड उपचुनाव में AIADMK के किस धड़े के साथ जाएगी बीजेपी? प्रदेश अध्यक्ष ने किया एलान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamil Nadu: इरोड उपचुनाव में AIADMK के किस धड़े के साथ जाएगी बीजेपी? प्रदेश अध्यक्ष ने किया एलान
Sat, 04 Feb 2023 01:25 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: नितिन गौतम
Updated Sat, 04 Feb 2023 01:25 PM IST
सार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई ने कहा कि एआईएडीएम पार्टी के अंदरुनी मामलों में हमारा कोई दखल नहीं है।
विज्ञापन
तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिलनाडु की इरोड विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में भाजपा ने एआईएडीएमके के पलानीस्वामी धड़े के उम्मीदवार का समर्थन करने का एलान किया है। तमिलनाडु भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई ने कहा कि ई पलानीस्वामी के उम्मीदवार केएस थेनारुसु दो बार के विधायक हैं और विधानसभा में जाना पहचाना नाम हैं। जो जीत के लिए सही हो, हम भी ऐसा ही उम्मीदवार चाहते थे। हम ओ पनीरसेल्वम से अपील करते हैं कि वह भी ई पलानीस्वामी के उम्मीदवार का समर्थन करें।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई ने कहा कि एआईएडीएम पार्टी के अंदरुनी मामलों में हमारा कोई दखल नहीं है। अन्नामलाई ने कहा कि हम चाहते हैं कि ओ पनीरसेल्वम अपने उम्मीदवार को पीछे हटा लें। बता दें कि इरोड विधानसभा उपचुनाव के लिए एआईएडीएमके के दोनों धड़ों ई पलानीस्वामी और ओ पनीरसेल्वम ने अपने-अपने उम्मीदवार मैदान में उतार दिए हैं। दोनों ही धड़े भाजपा से उनके उम्मीदवार को समर्थन देने की मांग कर रहे थे। अब भाजपा ने साफ कर दिया है कि इरोड उपचुनाव में वह ई पलानीस्वामी के उम्मीदवार का समर्थन कर रही है।
विज्ञापन
बता दें कि एआईएडीएमके पार्टी गुटबाजी की समस्या से जूझ रही है। पार्टी के दो वरिष्ठ नेता ई पलानीस्वामी और ओ पनीरसेल्वम के बीच की तकरार अब खुलकर सामने आ गई है। दरअसल ओ पनीरसेल्वम ने इरोड उपचुनाव में सेंथिल मुरुगन को चुनाव मैदान में उतार दिया है। वहीं ई पलानीस्वामी खेमे ने केएस थेनारासु को अपना उम्मीदवार बनाया है। अब भाजपा ने ई पलानीस्वामी के उम्मीदवार को समर्थन देने का एलान कर दिया है। इरोड विधानसभा का उपचुनाव 27 फरवरी को होना है और मतगणना दो मार्च को होगी।
विज्ञापन