{"_id":"5d74a32d8ebc3e015f565e12","slug":"tamilisai-soundararajan-sworn-in-as-the-governor-of-state-in-hyderabad-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलंगाना: तमिलसाई सुंदरराजन ने हैदराबाद में राज्यपाल पद की ली शपथ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तेलंगाना: तमिलसाई सुंदरराजन ने हैदराबाद में राज्यपाल पद की ली शपथ
Sun, 08 Sep 2019 12:13 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: Sneha Baluni
Updated Sun, 08 Sep 2019 12:13 PM IST
विज्ञापन
तमिलसाईं सुंदरराजन
- फोटो : ANI
तमिलिसाई सुंदरराजन ने रविवार को हैदराबाद में तेलंगाना के नए राज्यपाल के तौर पर शपथ ले ली है। तमिलसाईं सुंदरराजन पेशे से डॉक्टर हैं। वह तेलंगाना की पहली महिला राज्यपाल हैं। तेलंगाना हाई कोर्ट के न्यायाधीश राघवेंद्र सिंह चौहान ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
Telangana: Tamilisai Soundararajan was sworn-in as the Governor of the state, in Hyderabad today. pic.twitter.com/uibWIYpMAQ
— ANI (@ANI) September 8, 2019विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने एक सितंबर को उन्हें तेलंगाना के दूसरे राज्यपाल के तौर पर नामित किया था। इससे पहले ईएसएल नरसिम्हन राज्य के राज्यपाल का कार्यभार संभाल रहे थे। राज्यपाल बनने से पहले वह तमिलनाडु भाजपा की प्रदेशाध्यक्ष रह चुकी हैं। वह 2013 में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय सचिव भी रह चुकी हैं। उनके पिता कुमारी आनंदन पूर्व सांसद और तमिलनाडु कांग्रेस के नेता रहे हैं।
विज्ञापन
तमिलसाईं के पति सुंदरराजन भी पेशे से डॉक्टर हैं और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के सदस्य हैं। वह दो बार विधानसभा और लोकसभा का चुनाव लड़ चुकी हैं लेकिन उन्हें किसी में भी सफलता नहीं मिली। इसके अलावा वह मी टू अभियान की समर्थक रही हैं उन्होंने कहा था कि इससे पीड़ित महिला को न्याय मिलना चाहिए।
उनका नाम सुर्खियों में तब आया था जब एक ऑटो ड्राइवर ने तेल की बढ़ती कीमतों पर सवाल पूछा था। जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर उसकी पिटाई कर दी थी। यह घटना पिछले साल सितंबर के मध्य में घटित हुई थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।
वीडियो में खाकी पहने हुए एक वृद्ध ड्राइवर ने सुंदरराजन से पूछा था कि एक मिनट अम्मा, केंद्र तेल की कीमतें बढ़ा रहा है।' इसके बाद भाजपा नेता उसे कोहनी मारने और धक्का देकर पीछे करने लगे।