फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu: Sasikala meets senior AIADMK leader in hospital, political stir increased

तमिलनाडु: शशिकला ने अन्नाद्रमुक के वरिष्ठ नेता से अस्पताल में की मुलाकात, बढ़ी सियासी हलचल

Tue, 20 Jul 2021 07:52 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, चेन्नई
पीटीआई, चेन्नई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 20 Jul 2021 07:52 PM IST
सार

अन्नाद्रमुक के वरिष्ठ नेता ई मधुसूदनन से मंगलवार को शशिकला ने मुलाकात की। इससे अन्नाद्रमुक में उनकी वापसी व पार्टी पर कब्जे प्रयास करने के कयास लगाए जाने लगे। शशिकला की कार पर अन्नाद्रमुक का झंडा लगा था। 
 

विज्ञापन
Tamil Nadu: Sasikala meets senior AIADMK leader in hospital, political stir increased
शशिकला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अन्नाद्रमुक से निष्कासित नेता वीके शशिकला ने मंगलवार को अस्पताल में भर्ती सभापतिमंडल के अध्यक्ष ई मधुसूदनन से मुलाकात की। इससे तमिलनाडु के राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई। शशिकला समर्थकों ने तो पार्टी पर फिर काबिज होने का दावा तक कर दिया।

विज्ञापन


गौरतलब है कि छह अप्रैल को हुए चुनाव में हार के बाद शशिकला ने अन्नाद्रमुक के कुछ कार्यकर्ताओं को फोन किया था। वहीं, उनके समर्थकों ने दावा किया है कि वह ओ पनीरसेल्वम और के. पलानीस्वामी से पार्टी 'वापस ले लेंगी'। इन तमाम अटकलों के बीच शशिकला ने चेन्नई के एक निजी अस्पताल में पार्टी के वरिष्ठ नेता से मुलाकात की। अन्नाद्रमुक ने कहा कि वह भले ही मानवीय आधार पर मधुसूदनन से मिली हों, लेकिन पार्टी कार्यकर्ताओं को 'भ्रमित' करके लाभ हासिल करने का उनका कोई प्रयास सफल नहीं होगा।
विज्ञापन


पलानीस्वामी मौजूद थे पर नहीं की बात
अन्नाद्रमुक के सूत्रों ने बताया कि संयोग से शशिकला जब अस्पताल पहुंचीं, तब पलानीस्वामी भी मधुसूदनन से मिलने के लिए अस्पताल में मौजूद थे, लेकिन दोनों नेताओं के बीच मुलाकात नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार पर था अन्नाद्रमुक का झंडा
शशिकला ने बाद में मधुसूदनन के तमाम कार्यों तथा पार्टी के प्रति उनके समर्पण को याद किया और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। निष्कासित नेता जिस कार में अस्पताल पहुंची थीं उस पर अन्नाद्रमुक का झंडा लगा था, जिससे राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई। अन्नाद्रमुक प्रवक्ता एम बाबू मुरुगावेली ने कहा कि पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं से फोन पर बात करने और मधुसूदनन से अस्पताल में मुलाकात कर पार्टी समर्थको को भ्रमित करने के शशिकला के प्रयास सफल नहीं होंगे।


भ्रमित कर लाभ हासिल नहीं कर सकेंगीं
उन्होंने पीटीआई से कहा कि वह भले ही मानवीय आधार पर मधुसूदनन से मिली हों, लेकिन पार्टी कार्यकर्ताओं को भरमाकर लाभ हासिल करने का उनका कोई प्रयास सफल नहीं होगा। शशिकला की कार पर अन्नाद्रमुक का झंडा लगा होने के सवल पर भी उन्होंने यही जवाब दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed