{"_id":"65eab8d876cafcc3af01511e","slug":"tamil-nadu-s-governor-ravi-said-pm-has-changed-nation-s-outlook-policy-towards-women-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu: राज्यपाल रवि ने प्रधानमंत्री की तारीफों के बांधे पुल, कहा- पीएम ने महिला सशक्तिकरण को सही दिशाा दी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamil Nadu: राज्यपाल रवि ने प्रधानमंत्री की तारीफों के बांधे पुल, कहा- पीएम ने महिला सशक्तिकरण को सही दिशाा दी
Fri, 08 Mar 2024 12:36 PM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Fri, 08 Mar 2024 12:36 PM IST
सार
राज्यपाल रवि ने कहा कि बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ और हर स्कूल, कॉलेज में शौचालयों के निर्माण जैसी प्रमुख पहलों का नतीजा यह है कि आज छात्राओं के नामांकन में वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन रवि
- फोटो : Social Media
विस्तार
तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि ने शुक्रवार को महिला दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि आज पीएम मोदी ने महिलाओं के प्रति देश के नजरिये और नीति को बदलकर रख दिया है।
विज्ञापन
रवि ने यहां राजभवन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री ने राष्ट्रवादी कवि सुब्रमण्यम भारती के महिला मुक्ति के सपने को पूरा किया। उन्होंने आगे कहा, 'मैं अपनी माताओं और बहनों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और हम महिलाओं के लिए एक समावेशी, न्यायसंगत और सुरक्षित वातावरण बनाने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हैं।' संगम युग की तमिल संत-कवयित्री अव्वैयार को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्होंने कहा कि वह महिलाओं के नेतृत्व के लिए एक शानदार उदाहरण हैं।
विज्ञापन
पीएम मोदी की सराहना की
राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के प्रति देश के नजरिये और नीति को बदलकर रख दिया है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण के खोखले नारों को महिला केंद्रित विकास और शासन में बदल दिया है।
विज्ञापन
इन परियोजनाओं ने बनाया सशक्त
उन्होंने आगे कहा कि बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ और हर स्कूल, कॉलेज, संस्थान में शौचालयों के निर्माण जैसी प्रमुख पहलों का नतीजा यह है कि आज छात्राओं के नामांकन में वृद्धि हुई है। स्वास्थ्य पर पहल शुरू करने के अलावा, प्रधानमंत्री ने जन धन योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का काम किया।
1.20 करोड़ घर बनाए गए
आर रवि ने कहा कि मुद्रा ऋण के माध्यम से महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने और उसका उपयोग करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि इसके अलावा, बेघरों के लिए लगभग 1.20 लाख करोड़ घर पीएम आवास योजना के तहत बनाए गए थे या बनाए जा रहे हैं, इस प्रकार महिलाएं घर की मालिक बन गई है।
जीवन के हर पहलू में समान भूमिका निभाने में सक्षम
उन्होंने कहा कि इन कदमों ने महिलाओं की गरिमा को बढ़ाया, जो आज चंद्रमा और शौर्य अभियान से लेकर लड़ाकू विमान उड़ाने तक जीवन के हर पहलू में समान भूमिका निभाने में सक्षम हैं। राज्यपाल ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक ने संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को अधिक प्रतिनिधित्व प्रदान किया है, इसके अलावा कानून बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
उन्होंने कहा कि देश का संकल्प 2047 तक भारत को पूरी तरह विकसित और आत्मनिर्भर बनाना है, जब हमारा देश अपनी स्वतंत्रता की शताब्दी मनाएगा। रवि ने कहा, 'यह राष्ट्रीय सपना विकास और शासन में महिलाओं की समान भागीदारी के साथ पूरा हो रहा है, हम इस संबंध में महाकवि भारती के सपने को पूरा कर रहे हैं।'