{"_id":"5c198033bdec22570d2dcfc2","slug":"tamil-nadu-s-former-cm-jayalalithaa-spent-75-days-of-treatment-costing-6-85-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयललिता के 75 दिन का इलाज खर्च 6.85 करोड़, एक करोड़ सिर्फ खाने पर खर्च","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जयललिता के 75 दिन का इलाज खर्च 6.85 करोड़, एक करोड़ सिर्फ खाने पर खर्च
Wed, 19 Dec 2018 04:48 AM IST
अनिल पांडेय
न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
Published by: अनिल पांडेय
Updated Wed, 19 Dec 2018 04:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता का जिस अपोलो अस्पताल में 75 दिन तक इलाज चला था, उसका 6.85 करोड़ रुपये का बिल आया था। उसमें से 44.56 लाख रुपये अब भी बकाया है। उनकी मौत की जांच के लिए बनी समिति ने हाल ही में जो जानकारी दी है, वह सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। एक पेज की समरी में जयललिता के कुल मेडिकल खर्च के साथ उसका पूरा ब्योरा दिया गया है।
विज्ञापन
उसी में बताया गया है कि 6.85 करोड़ में से 44.56 लाख रुपये अब भी बकाया है। सत्ताधारी अन्नाद्रमुक द्वारा जयललिता के 5 दिसंबर, 2016 को निधन के कुछ महीने बाद चुकाई गई 6 करोड़ की रकम की पावती दिखाई गई है। इसके अलावा अस्पताल द्वारा 13 अक्तूबर, 2016 को 41.13 लाख रुपये की प्राप्ति भी दिखाई गई है, लेकिन यह भुगतान किसने किया है, उसका जिक्र नहीं है।
विज्ञापन
इस बिल के लीक होने के बारे में जब जांच आयोग के सदस्यों जस्टिस ए अरुमुगास्वामी और अस्पताल के वकील से पूछा गया, तो उन्होंने अपनी ओर से लीक होने की बात से इनकार किया। अस्पताल के वकील ने कहा कि यह बिल हालांकि असली है और इसे जांच समिति को 27 नवंबर, 2018 को सौंपा गया था।
विज्ञापन