फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   tamil nadu road accident traveller vehicle hit two wheeler from behind one died one injured coimbatore

Tamil Nadu: ट्रैवलर ने बाइक सवार को मारी ऐसी टक्कर विंड शील्ड से घुसी मोटरसाइकिल, पिता की मौत, बेटा घायल

Sun, 25 Jun 2023 10:46 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 25 Jun 2023 10:46 AM IST
सार

कोयंबटूर पुलिस ने बताया कि घटना केजी चावड़ी चेकपोस्ट की है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
tamil nadu road accident traveller vehicle hit two wheeler from behind one died one injured coimbatore
हादसे के बाद की तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक हादसे में एक युवक की मौत हो गई है, जबकि उसका नाबालिग बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि एक ट्रैवलर वाहन ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मारी, जिसमें बाइक सवार जाकिर हुसैन की मौत हो गई। वहीं जाकिर का नाबालिग बेटा गंभीर रूप से घायल हुआ है। हैरानी की बात ये है कि टक्कर ऐसी थी कि बाइक ट्रैवलर वाहन की विंड शील्ड तोड़कर छत से वाहन में घुस गई। इसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 
विज्ञापन


कोयंबटूर पुलिस ने बताया कि घटना केजी चावड़ी चेकपोस्ट की है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। वहीं सोशल मीडिया पर हादसे की वीडियो बताकर एक वीडियो शेयर की जा रही है। इस वीडियो में कहानी दूसरी नजर आ रही है। दरअसल वीडियो में दिख रहा है कि बाइक सवार को टक्कर सामने से आ रही एक कार ने मारी। टक्कर लगते ही बाइक हवा में उछली और पीछे से आ रहे ट्रैवलर वाहन की विंड शील्ड से जाकर टकराई। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है और जांच के बाद ही हादसे का सही कारण पता चल पाएगा। 
विज्ञापन

 
इरोड में सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र की मौत
इस बीच राज्य के लक्ष्मीनगर में रविवार को लॉरी ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में 62 वर्षीय एक व्यक्ति और उनके 34 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। लॉरी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, ज्ञानसेकरन और उनका बेटा धनसेकरन लक्ष्मीनगर गए थे और नमक्कल जिले में अपने गृहनगर तिरुचेंगोडे लौट रहे थे। जब वे लक्ष्मीनगर में कावेरी ब्रिज के पास थे, तो उन्होंने एक 14-पहिया कंटेनर लॉरी को ओवरटेक करने की कोशिश की। इस दौरान लॉरी का अगला पहिया उनके वाहन से टकरा गया और पिता-पुत्र दोनों गिर पड़े। लॉरी का पिछला पहिया उनके ऊपर चढ़ गया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।


सड़क दुर्घटना में पांच की मौत 
इस बीच तिरुचिरापल्ली में रविवार को एक सरकारी बस और कार की टक्कर में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी पीड़ित कार में सवार लोग थे। पुलिस ने शुरुआती जानकारी के हवाले से बताया कि यह दुर्घटना जिले के मनाप्पराई के पास हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed