फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   tamil nadu Returning Officer will decide who gets ‘hat’ symbol says Ec to Delhi HC

नामांकन के बाद तय होगा, किसे मिलेगा चुनाव चिन्ह ‘हेट’

Sat, 02 Dec 2017 06:48 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो /अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 02 Dec 2017 06:48 AM IST
विज्ञापन
tamil nadu Returning Officer will decide who gets ‘hat’ symbol says Ec to Delhi HC

हाईकोर्ट के समक्ष शुक्रवार को चुनाव आयोग ने कहा कि आरके नगर सीट पर मध्यावधि चुनाव के नामांकन प्राप्त होने के बाद यह तय किया जाएगा कि चुनाव चिन्ह ‘हैट’ किस दल को दिया जाए। फिलहाल यह किसी भी दल को नहीं दिया गया है।

विज्ञापन


जस्टिस एसपी गर्ग की पीठ के समक्ष चुनाव आयोग के वकील ने कहा कि ‘हैट’ का चिन्ह किसी को नहीं दिया गया है।

यह चुनाव चिन्ह किसे दिया जाएगा, इसका फैसला निर्वाचन अधिकारी सभी दलों के नामांकन मिलने के बाद सात दिसंबर को करेंगे। चुनाव आयोग ने यह जवाब शशिकला-टीटीवी दिनाकरन की याचिका पर हाईकोर्ट के सवाल के जवाब में दिया है। हाईकोर्ट ने पूछा था क्या शशिकला गुट ‘हैट’ के चुनाव चिन्ह का इस्तेमाल मध्यावधि चुनाव में नामांकन के लिए कर सकता है।
विज्ञापन


याची के वकील ने कहा, चार दिसंबर को नामांकन का आखिरी दिन है। इसलिए निर्वाचन अधिकारी को उस दिन सुबह तक निर्णय लेने का निर्देश दिया जाए। सात दिसंबर तक काफी देर हो जाएगी। इसके बाद कोर्ट ने याचिका को सुनवाई के लिए जस्टिस इंदरमीत कौर की पीठ के समक्ष भेज दिया है। याचिका पर सुनवाई के लिए चार दिसंबर की तारीख तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, इस याचिका पर जस्टिस इंदरमीत कौर के समक्ष सुनवाई होनी थी लेकिन शुक्रवार को वह अवकाश पर थीं। इसलिए याचिका को सुनवाई के लिए जस्टिस एसपी गर्ग के समक्ष भेजा गया था।


एआईएडीएमके (अम्मा) गुट की नेता शशिकला व टीटीवी दिनाकरन ने चुनाव आयोग के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।

आयोग ने 23 नवंबर को पार्टी का चुनाव चिन्ह ‘दो पत्ती इन नेताओं के विरोधी पलानीसामी व पनीरसेल्वम गुट को दे दिया था। चेन्नई की आरके नगर सीट पर 21 दिसंबर को मध्यावधि चुनाव होना है। यह सीट दिसंबर 2016 में जयललिता की मौत के बाद खाली हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed