फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu rains: Madras high court says Chennai Corporation makes us cry for water and die in water

तमिलनाडु में बारिश से बुरा हाल: सरकार को हाईकोर्ट की फटकार, 'कभी पानी के लिए रोते हैं कभी पानी में ही मरते हैं'

Tue, 09 Nov 2021 01:56 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 09 Nov 2021 01:56 PM IST
सार

मद्रास हाई कोर्ट ने शहर में बाढ़ को रोकने के लिए पर्याप्त उपाय नहीं करने को लेकर ग्रेटर चेन्नई कॉरपोरेशन को कड़ी फटकार लगाई है। 

विज्ञापन
Tamil Nadu rains: Madras high court says Chennai Corporation makes us cry for water and die in water
तमिलनाडु में बारिश से बुरा हाल - फोटो : social media

विस्तार

तमिलनाडु में लगातार भारी बारिश की वजह से बाढ़ के हालात हो गए हैं। अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच मद्रास हाई कोर्ट ने मंगलवार को ग्रेटर चेन्नई कॉरपोरेशन को कड़ी फटकार लगाई है। शहर में बाढ़ को रोकने के लिए पर्याप्त उपाय नहीं करने को लेकर कोर्ट ने कहा, 'आधे साल हमें पानी के लिए रोना पड़ता है और आधे साल के लिए हमें पानी में मरने के लिए मजबूर किया जाता है।'

विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश संजीब बनर्जी और न्यायमूर्ति पीडी ऑडिकेसवालु की पहली पीठ ने राज्य में बाढ़ की स्थिति को लेकर आश्चर्य जताया और कहा कि 2015 के बाद आई बाढ़ के बाद से पिछले पांच वर्षों में अधिकारी क्या कर रहे थे। उन्होंने क्यों नहीं कोई ठोस कदम उठाए? इतना ही नहीं, पीठ ने स्थिति को नियंत्रण में नहीं करने पर स्वत: संज्ञान लेते हुए कार्यवाही शुरू करने की भी चेतावनी दी है। राज्य में अभी भी भारी बारिश की संभावना है। इस बीच मौसम विभाग ने 14 नवंबर तक नीलगिरी, कोयंबटूर, डिंडीगुल, थेनी, तेनकासी और तिरुनेलवेली सहित 14 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन


चेन्नई में ज्यादातर सड़कें और सबवे पानी भर जाने के कारण अब भी बंद हैं। कई मार्गों पर वाहनों को दूसरे रास्तों की ओर मोड़ा जा रहा है, जिससे लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सात नवंबर को सुबह आठ बजकर 30 मिनट से आठ नवंबर को सुबह आठ बजकर 30 मिनट तक यहां और उपनगरीय इलाकों में चार से 14 सेमी बारिश हुई। वहीं तिरुवन्नामलई, कांचीपुरम और कुड्डालोर समेत अन्य इलाकों में तीन सेमी तक बारिश हुई। लगातार दूसरे दिन मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया और रोयापुरम इलाके में प्रभावित लोगों को बाढ़ राहत सहायता प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी की निकासी के लिए ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन ने 23,000 कर्मियों को तैनात किया है। स्टालिन ने 15 निगम क्षेत्रों में राहत कार्यों की निगरानी के लिए 15 आईएएस अधिकारियों को नियुक्त किया है। बारिश से 16 मेट्रो सबवे में पानी भर गया है और अब तक 14 में से पानी निकाल दिया गया है। राज्य के कुछ हिस्सों में निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। चेन्नई में 48 राहत शिविरों में 1,107 लोगों को भेजकर कुल 3,50,000 से अधिक भोजन के पैकेट उपलब्ध कराए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed