{"_id":"65ddcbea3163f50406067bad","slug":"tamil-nadu-public-rally-in-palladam-pm-narendra-modi-said-india-bloc-has-accepted-defeat-know-all-about-it-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi Tamil Nadu Visit: 'विपक्षी गठबंधन ने हार मानी', तमिलनाडु में 'INDIA' पर जमकर बरसे प्रधानमंत्री मोदी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
PM Modi Tamil Nadu Visit: 'विपक्षी गठबंधन ने हार मानी', तमिलनाडु में 'INDIA' पर जमकर बरसे प्रधानमंत्री मोदी
Tue, 27 Feb 2024 05:17 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Tue, 27 Feb 2024 05:17 PM IST
सार
उन्होंने कहा कि जो राजनीति के समीकरण बनाते हैं वे लिख ले कि इस बार देश का भाग्य पक्का करने में तमिलनाडु सबसे आगे होगा। 2024 में आज तमिलनाडु की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, क्योंकि तमिलनाडु देश में विकास की राजनीति का, नई राजनीति का सबसे नया सेंटर बनने जा रहा है। 2024 में तमिलनाडु एक नया इतिहास रचने जा रहा है।
विज्ञापन
PM Modi
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सार्वजनिक बैठक में हिस्सा लेने के लिए तमिलनाडु में तिरुपुर के पल्लदम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लोगों का अभिवादन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने राज्य के विकास से लेकर विपक्षी गठबंधन 'INDIA' पर बात की। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों ने जो गठजोड़ बनाया है, उसने पहले ही हार मान ली है। पीएम ने कहा कि आज जहां भी मेरी नजर पड़ रही है वहां पर लोग ही लोग नजर आ रहे हैं। इतना बड़ा विराट सम्मेलन, आप सब इतनी बड़ी तादाद हम सबको आर्शीवाद देने के लिए आए मैं आपका हृदय से अभिनंदन करता हूं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जो लोग दिल्ली के एयर कंडीशन कमरों में बैठकर देश को टुकड़ों में देखने की कोशिश करते हैं, देश को टुकड़ों में बांटने की कोशिश करते हैं वो जरा आकर के देख लें कि तमिलनाडु हिंदुस्तान का भाग्य बनाने वाला ये राज्य आज आपके आंखों के सामने है। जिन्होंने दशकों तक तमिलनाडु को लूटा, वो लोग बीजेपी की बढ़ती ताकत से घबराए हुए हैं। वो लोग झूठ बोलकर, जनता को आपस में बांटकर, लोगों को लड़वाकर अपनी कुर्सी बचाना चाहते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जो राजनीति के समीकरण बनाते हैं वे लिख ले कि इस बार देश का भाग्य पक्का करने में तमिलनाडु सबसे आगे होगा। 2024 में आज तमिलनाडु की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, क्योंकि तमिलनाडु देश में विकास की राजनीति का, नई राजनीति का सबसे नया सेंटर बनने जा रहा है। 2024 में तमिलनाडु एक नया इतिहास रचने जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मेरे लिए तमिल भाषा और तमिल संस्कृति बहुत विशेष रही है। संयुक्त राष्ट्र में मैंने जो तमिल कविता पढ़ी थी, उसके बारे में विदेशों तक में पूछा जाता है। मैंने मेरे संसदीय क्षेत्र में 'काशी तमिल संगमम्' करवाया, उसे लेकर भी लोग सवाल पूछते हैं। मैंने सेंगोल को देश की संसद के सबसे ऊंचे मंच पर स्थापित किया, इसे लेकर भी लोगों को जिज्ञासा होती है।
पीएम मोदी ने कहा कि आप ये भी याद रखिए कि DMK और कांग्रेस लंबे समय से एक दूसरे के सहयोगी हैं। 2004-14 तक DMK के लोग कांग्रेस की UPA सरकार के बड़े मंत्रालयों में मंत्री थे, लेकिन इसके बाद भी इन लोगों ने तमिलनाडु के लोगों के विकास को प्राथमिकता नहीं दी।
उन्होंने कहा कि MGR ने परिवार के आधार पर नहीं, बल्कि प्रतिभा के आधार पर लोगों को आगे बढ़ाया। लेकिन दुर्भाग्य से आज तमिलनाडु में DMK के कारण जो राजनीति हो रही है, वो MGR साहब के लिए अपमान जैसी है। अगर MGR के बाद कोई था तो वो अम्मा जयललिता जी थीं, जिन्होंने तमिलनाडु के जनहित और जनकल्याण के लिए अपना पूरा जीवन दिया।