फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu News and updates DMK TR Baalu controversial Comment, chop hand of anyone touching my leader

Tamil Nadu: डीएमके नेता का विवादित बयान, बोले- 'मेरे नेता को छुआ तो हाथ काट दूंगा'

Sat, 28 Jan 2023 09:47 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 28 Jan 2023 09:47 PM IST
सार

टीआर बालू ने कहा, मेरे नेता स्टालिन को हाथ लगाने वाले का हाथ काटना उनका धर्म है। अगर आपको लगता है कि यह सही नहीं है, तो आप कोर्ट जा सकते हैं।

विज्ञापन
Tamil Nadu News and updates DMK TR Baalu controversial Comment, chop hand of anyone touching my leader
टीआर बालू - फोटो : पीटीआई

विस्तार

तमिलनाडु व डीएमके के वरिष्ठ नेता टीआर बालू के बयान ने शनिवार को विवाद खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा कि डीएमके अध्यक्ष व राज्य के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को छूने वाले किसी भी व्यक्ति को बर्दाश्त नहीं करेंगे और ऐसा करने वाले का वह हाथ काट देंगे। बालू यहां भी नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि ऐसा करना उनका धर्म है।

विज्ञापन


पलंगनाथम में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सेतु समुद्रम जहाजरानी नहर परियोजना को रोकने को लेकर केंद्र सरकार की भी आलोचना की। उन्होंने कहा, इस परियोजना को रोकना ठीक वैसा ही है, जैसे ट्रेन की चेन खींचकर उसे बीच रास्ते में ही रोक दिया जाता है। उन्होंने कहा, केंद्र इस परियोजना को लेकर अपनी वैज्ञानिक मानसिकता या तर्कसंगत सोच को लागू करने में विफल रहा है, लेकिन वह केवल  धार्मिक दिशा में पैर पसार रहा है। 
विज्ञापन


आप अदालत जा सकते हैं
टीआर बालू ने कहा, मेरे नेता स्टालिन को हाथ लगाने वाले का हाथ काटना उनका धर्म है। अगर आपको लगता है कि यह सही नहीं है, तो आप कोर्ट जा सकते हैं। हालांकि, आपके कोर्ट जाने से पहले मैं यह काम कर चुका होंऊंगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed