फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu Migrant labour from Jharkhand arrested for making fake video police appeals this Latest News Update

Tamil Nadu: प्रवासी मजदूरों पर हमले की अफवाहों के बीच झारखंड का व्यक्ति गिरफ्तार, फर्जी वीडियो बनाने का आरोप

Tue, 07 Mar 2023 08:07 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 07 Mar 2023 08:07 PM IST
सार

आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों से बचने और इसे न फैलाने की अपील की है। 

विज्ञापन
Tamil Nadu Migrant labour from Jharkhand arrested for making fake video police appeals this Latest News Update
हथकड़ी - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

तमिलनाडु में प्रवासी मजदूरों पर कथित हमलों की अफवाहों के बीच चेन्नई पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि लोकप्रियता हासिल करने के लिए उसने फर्जी वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। वीडियो में दिखाया गया कि उसे और उसके कुछ दोस्तों को कुछ तमिल लोगों की ओर मारा-पीटा जा रहा है। जांच में पाया गया कि वीडियो फर्जी था और इसे प्रवासी श्रमिकों के बीच अशांति पैदा करने के लिए बनाया गया था। 
विज्ञापन


तमिलनाडु पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान मनोज यादव के रूप में हुई है। वह झारखंड का रहने वाला है। वह और उसके दोस्त तमिलनाडु में मजदूरी का काम करते हैं। सभी मरैमलाई नगर में रहते हैं। वीडियो में मनोज अपने काम के दौरान होने वाली समस्याओं के बारे में भी बता रहा है और तमिलनाडु व झारखंड की सरकार से मदद की गुहार लगा रहा है।
विज्ञापन


वीडियो वायरल होने के बाद तांबरम शहर पुलिस ने जांच की तो पाया कि वीडियो को सिर्फ लोकप्रियता हासिल करने के लिए बनाया गया था। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों से बचने और इसे न फैलाने की अपील की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed