फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu: man forcefully takes wife nudes pictures and blackmail her for dowry

Tamil Nadu: पिंपल्स देख कहा- लाइफ पार्टनर बनने के काबिल नहीं, अब न्यूड तस्वीरें खींच दहेज के लिए किया ब्लैकमेल

Mon, 28 Feb 2022 03:11 PM IST
मेघा चौधरी न्यूज डेस्क,अमर उजाला,कोयंबटूर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,कोयंबटूर Published by: मेघा चौधरी Updated Mon, 28 Feb 2022 03:11 PM IST
सार

तमिलनाडु के कोयम्बटूर जिले में एक शख्स ने अपनी ही पत्नी की न्यूड तस्वीर खींचकर उसकी पिटाई की। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। युवक दहेज में घर देने की मांग कर रहा था और न देने पर फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा था।
 

विज्ञापन
Tamil Nadu:  man forcefully takes wife nudes pictures and blackmail her for dowry
arrest symbol - फोटो : amar ujala

विस्तार

तमिलनाडु के कोयम्बटूर जिले में दहेज की मांग पूरी न होने पर एक शख्स ने अपनी ही पत्नी की न्यूड तस्वीर खींचकर उसे ना सिर्फ प्रताड़ित किया बल्कि उसकी पिटाई भी की। युवक ने इस कदर हैवानियत दिखाई की महिला बुरी तरह घायल हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


दहेज में मांग रहा था घर
मामले के जांच अधिकारी ने बताया कि युवक महिला से दहेज में घर देने की मांग कर रहा था। आरोपी 32 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने पहले अपनी पत्नी की न्यूड फोटो खींची और फिर फोटो को ही हथियार बनाकर उसे प्रताड़ित करने लगा। युवक महिला को घर नहीं देने पर फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा था। महिला एक निजी बैंक में जूनियर एक्जक्यूटिव हैं। 
विज्ञापन

 
चेहरे पर पिंपल हैं, इसलिए लाइफ पार्टनर बनने के काबिल नहीं
जांच अधिकारी ने बताया कि 27 साल की महिला ने गांधीपुरम, फर्स्ट स्ट्रीट एक्सटेंशन के रहने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर सी पिचाईमुथु से 29 अक्टूबर 2020  में शादी की थी। शादी के समय लड़की के पिता ने लड़के को 51 सावरेन (1 सावरेन 7 ग्राम के बराबर) सोना और 5 लाख रुपये दिए थे। शादी के बाद उसने अपनी पत्नी से कहा कि तुम्हारे चेहरे पर पिंपल्स हैं,  इसलिए तुम लाइफ पार्टनर बनने के काबिल नहीं हो। जब लड़की ने लड़के के परिवार के बात की तो उन्होंने अपने पिता से एक घर दहेज के रूप में मांगने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबरदस्ती खींची थीं तस्वीरें
आरोपी ने जबर्दस्ती अपनी पत्नी की न्यूड तस्वीरें खींची थी। इसके बाद वह दहेज में उससे घर देने की मांग करने लगा। महिला ने आरोप लगाया कि युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ भी की थी। शनिवार को पिचाईमुथु के परिवार ने महिला के साथ मारपीट की। इसके बाद महिला को कोयंबटूर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed