फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil nadu Government should not stop protest on water crisis: Madras High Court

जल संकट पर प्रदर्शन न रोके सरकार : मद्रास हाईकोर्ट

Sat, 29 Jun 2019 09:41 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 29 Jun 2019 09:41 PM IST
विज्ञापन
Tamil nadu Government should not stop protest on water crisis: Madras High Court
मद्रास हाईकोर्ट
मद्रास हाईकोर्ट ने तमिलनाडु सरकार से कहा है कि वह जल संकट पर हो रहे प्रदर्शनों को न रोके और जल संरक्षण में रुचि रखने वाले संगठनों के साथ काम करे। शुक्रवार को जस्टिस एन आनंद वेंकटेश ने ‘अराप्पोर इयक्कम’ एनजीओ को चेन्नई में प्रदर्शन की इजाजत के लिए पुलिस आयुक्त को निर्देश दिए। एनजीओ ने 30 जून को वल्लूवर कोट्टम इलाके में जल संकट के कारणों और जागरूकता के लिए प्रदर्शन की अनुमति मांगी थी। पुलिस ने कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए मांग खारिज कर दी थी। इसके बाद संगठन ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। 
विज्ञापन


जज ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान एक ज्वलंत मुद्दा उठाने की इजाजत मांगी गई है, जिसके बारे में लोगों को जागरूक होना चाहिए। भले ही सरकार हरेक कोने तक पानी पहुंचाने के प्रयास कर रही है लेकिन यह अहसास होना जरूरी है कि हम इस संकट तक क्यों पहुंचे हैं। इस मसले पर गंभीर विचार की जरूरत है। इसे लेकर राज्यभर में जागरूकता फैलाई जाए और यह एनजीओ इसकी अगुवाई करता रहा है। 
विज्ञापन


कोर्ट ने सरकार से कहा कि वह हालात सुधारने के लिए प्रयास करे। साथ ही उसे संगठनों के साथ कार्य करना चाहिए। इस प्रकार के विरोध प्रदर्शन को कभी नहीं रोका जाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed