फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu government finance honcho Palanivel Thiaga Rajan relieved of portfolio, Thennarasu replaces him

Tamil Nadu मंत्रिमंडल में फेरबदल: ऑडियो टेप में नाम आने के बाद पलानीवेल से छिना वित्त विभाग

Thu, 11 May 2023 02:41 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 11 May 2023 02:41 PM IST
सार

राजभवन में एक आधिकारिक समारोह के दौरान तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने थंगम थेनारासु को मंत्री पद की शपथ दिलाई।

विज्ञापन
Tamil Nadu government finance honcho Palanivel Thiaga Rajan relieved of portfolio, Thennarasu replaces him
पलानीवेल की जगह वित्त मंत्री होंगे थंगम थेनारासु - फोटो : social media

विस्तार

तमिलनाडु के मंत्रिमंडल में फेरबदल करने की खबरें कई दिनों से आ रही थीं। उम्मीद जताई जा रही थी की सीएम स्टालिन के विदेश दौरे से पहले यह फेरबदल हो जाएगा। हालांकि, ऐसा ही हुआ। तमिलनाडु के मंत्री पलानीवेल थियागा राजन (पीटीआर) को गुरुवार को वित्त और मानव संसाधन प्रबंधन के प्रमुख मंत्रालय से मुक्त कर दिया है। उनकी जगह थंगम थेनारासु लेंगे, जबकि राजन को सूचना प्रौद्योगिकी विभाग दिया गया है।

विज्ञापन

बता दें, दक्षिणी तमिलनाडु के मृदुभाषी द्रमुक नेता थंगम थेनारासु नए वित्त मंत्री हैं। वहीं, उद्योग विभाग को मन्नारगुडी निर्वाचन क्षेत्र से तीन बार के विधायक टीआरबी राजा को आवंटित किया गया है, जिन्हें नए मंत्रिपरिषद में शामिल किया गया था। बता दें, डीएमके की आईटी शाखा के सचिव राजा पार्टी के कोषाध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री टीआर बालू के बेटे हैं। राजभवन में एक आधिकारिक समारोह के दौरान तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने थंगम थेनारासु को मंत्री पद की शपथ दिलाई।

विज्ञापन

पीटीआर ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी का कामकाज देने के लिए वह मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के 'आभारी' हैं। हाल ही में, भारतीय जनता पार्टी तमिलनाडु के प्रमुख के अन्नामलाई ने हाल ही में मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के परिवार पर 'भ्रष्टाचार' का आरोप लगाते हुए कथित रूप से पलानीवेल थियागा राजन के ऑडियो टेप जारी किए थे। हालांकि, पीटीआर ने ऑडियो क्लिप में लगाए गए आरोपों का खंडन किया है और उन्हें 'झूठा' और 'मनगढ़ंत' कहा है। वहीं, स्टालिन ने भी हाल ही में कहा था कि वह सस्ती राजनीति में लिप्त लोगों को प्रचारित नहीं करना चाहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच, गुरुवार को कैबिनेट फेरबदल में सूचना एवं प्रचार मंत्री सांसद सामीनाथन को अतिरिक्त रूप से तमिल राजभाषा और तमिल संस्कृति, पुरातत्व विभाग आवंटित किया गया है। इसके साथ ही, द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के विधायक टीआरबी राजा ने गुरुवार को सुबह तमिलनाडु मंत्रिमंडल में मंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल आरएन रवि ने मन्नारगुडी के विधायक राजा को चेन्नई में राजभवन में एक समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई, जिसमें मुख्यमंत्रीऔर अन्य शामिल थे। राजा को उद्योग विभाग आवंटित किया गया है। 


सूचना प्रौद्योगिकी और डिजिटल सेवा मंत्री मनो थंगराज को दुग्ध और डेयरी विकास विभाग फिर से सौंपा गया है। यह पहली बार है जब डीएमके ने तमिलनाडु में सत्ता में आने के बाद अपने मंत्री को मंत्रिमंडल से हटाया है। एसएम नसर, जिनके पास दूध विभाग था, को 9 मई को मंत्रिमंडल से हटा दिया गया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed