{"_id":"640f9e0f14e9d077170bf5a5","slug":"tamil-nadu-fire-broke-out-in-an-old-car-spare-parts-godown-in-madurai-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu: मदुरै में स्पेयर पार्ट्स के पुराने गोदाम में लगी आग, बचाव अभियान जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamil Nadu: मदुरै में स्पेयर पार्ट्स के पुराने गोदाम में लगी आग, बचाव अभियान जारी
Tue, 14 Mar 2023 03:35 AM IST
देव कश्यप
एएनआई, मदुरै (तमिलनाडु)
एएनआई, मदुरै (तमिलनाडु)
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 14 Mar 2023 03:35 AM IST
विज्ञापन
स्पेयर पार्ट्स के गोदाम में लगी आग।
- फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब@ANI
तमिलनाडु के मदुरै जिले में एक पुराने स्पेयर पार्ट्स के गोदाम में भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने मंगलवार तड़के यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
#WATCH | Tamil Nadu: Fire broke out in an old car spare parts godown in Madurai. A rescue operation is underway. Further details awaited. pic.twitter.com/K4HWlPKDpj
— ANI (@ANI) March 13, 2023विज्ञापन
बता दें कि इससे पहले, सोमवार को मुंबई के जोगेश्वरी इलाके में एक फर्नीचर गोदाम में भीषण आग लग गई थी। अधिकारियों ने बताया कि आग मुंबई के जोगेश्वरी इलाके में राम मंदिर के पास सुबह 11 बजे लगी थी। एक अधिकारी ने कहा, आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने में जुट गईं। आग से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अंतिम सूचना मिलने तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
ऐसी ही एक घटना 8 मार्च को हुई थी, जब पश्चिम बंगाल के आसनसोल जिले के एक गोदाम में भीषण आग लग गई थी। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बड़ा तालाब इलाके के पास गोदाम से भारी मात्रा में धुआं निकल रहा था। उन्होंने आगे बताया कि आग लगने की सूचना मिलने पर कई दमकल गाड़ियों को सेवा में लगाया गया।