{"_id":"604a1b688ebc3ecad707977c","slug":"tamil-nadu-elections-aiadmk-sitting-mla-rajavarman-joins-ttv-dhinakaran-ammk-ahead-of-assembly-polls","type":"story","status":"publish","title_hn":"उथल-पुथल: टिकट ना मिलने से नाराज एआईएडीएमके के विधायक ने थामा एएमएमके का दामन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
उथल-पुथल: टिकट ना मिलने से नाराज एआईएडीएमके के विधायक ने थामा एएमएमके का दामन
Thu, 11 Mar 2021 07:00 PM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 11 Mar 2021 07:00 PM IST
विज्ञापन
राजवर्मन
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं के बीच भागम-भाग का दौर जारी है। राज्य की सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक पार्टी (एआईएडीएमके) के सत्तूर विधानसभा से टिकट काटे जाने से नाराज मौजूदा विधायक एम एस ई राजावर्मन ने एएमएमके पार्टी का दामन थाम लिया। राजावर्मन ने 2016 के विधानसभा चुनाव में सत्तूर सीट से जीत हासिल की थी।
विज्ञापन
बता दें कि एएमएमके दिवंगत मुख्यमंत्री की करीबी रही वी के शशिकला के भतीजे टीटीवी दीनाकरण की पार्टी है। एएमएमके ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाले एआईएमआईएम के साथ गठबंधन की घोषणा की। एआईएमआईएम तीन विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव लड़ेगी, जिनमें वानीयंबदी, कृष्णगिरि और शंकरपुरम शामिल हैं।
विज्ञापन
बात करें एआईएडीएमके की तो कुछ दिनों पहले ही पार्टी ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए 171 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। इसमें राजावर्मन को पार्टी ने दोबारा टिकट नहीं दिया था।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 234 सदस्यीय तमिलनाडु विधानसभा के चुनाव छह अप्रैल को होंगे और मतों की गिनती दो मई को की जाएगी।