{"_id":"605aeb3819f90106544b70f0","slug":"tamil-nadu-election-flying-squad-seized-rs-1-crore-from-a-vehicle-during-checking-at-trichy-vehicle-had-an-aiadmk-flag","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु: चुनाव आयोग की टीम ने पकड़ी करोड़ों की नकदी, कार में लगा था अन्नाद्रमुक का झंडा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु: चुनाव आयोग की टीम ने पकड़ी करोड़ों की नकदी, कार में लगा था अन्नाद्रमुक का झंडा
Wed, 24 Mar 2021 01:03 PM IST
मुकेश कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, त्रिची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, त्रिची
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 24 Mar 2021 01:03 PM IST
विज्ञापन
चुनाव आयोग की टीम ने पकड़ी करोड़ों की नकदी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु में 234 सीटों के लिए छह अप्रैल को मतदान होगा। इससे पहले चुनाव आयोग ने चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। मंगलवार देर रात यहां के त्रिची के पेटवाथलाईलाई पुल पर चेकिंग के दौरान एक कार के अंदर से एक करोड़ रुपये कैश बरामद किए गए। बरामद की गई रकम जब्त कर ली गई है। वहीं, आयोग ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बता दें कि जिस गाड़ी से करोड़ों रुपये की नगदी बरामद हुई है, उसमें अन्नाद्रमुक का झंडा लगा हुआ था। इसलिए माना जा रहा है कि यह रकम पार्टी की ओर से चुनाव में खर्च करने के लिए लाई गई थी। दरअसल, चेकिंग के दौरान TN 48 AU 1515 SUV को रोका गया। इसमें चेकिंग की गई तो अंदर से कैश भरा हुआ और झोला बरामद हुआ।
विज्ञापन
चुनाव आयोग के अधिकारियों के मुताबिक, गड्डियां पूरी तरह से सील बंद और पैक की गई थीं। हालांकि, गाड़ी के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है। एसयूवी में एआईएडीएमके का झंडा लगा हुआ था फिलहाल कैश के दस्तावेज मांगे गए हैं। बता दें कि इससे पहले चुनाव आयोग की टीम ने तंजावुर जिले में मक्कल नीडि माईम के प्रमुख कमल हासन के वाहन की भी तलाशी ली थी।
विज्ञापन