फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu corona lockdown extended till november 15

कोरोना का खतरा: तमिलनाडु में 15 नवंबर तक लगाया लॉकडाउन, त्योहारों पर भी नहीं मिलेगी कोई छूट

Sun, 24 Oct 2021 12:37 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 24 Oct 2021 12:37 AM IST
सार

तमिलनाडु में एक नवंबर से कक्षा 1 से 8 तक के लिए रोटेशन के आधार पर स्कूलों में शारीरिक कक्षाओं की अनुमति दी जाएगी।

विज्ञापन
Tamil Nadu corona lockdown extended till november 15
लॉकडाउन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भारत में कोरोना के मामलों में कमी आने के बाद भी राज्य कोई ढील देना नहीं चाहते। अब बड़े त्योहार भी आने वाले हैं, इसी के चलते तमिलनाडु सरकार ने कोरोना के बचाव के लिए लॉकडाउन को 15 नवंबर तक बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री एम करुणानिधि स्टालिन ने कोरोना पर की समीक्षा बैठक के बाद राज्य में 1 नवंबर से 15 दिनों के लिए और लॉकडाउन  बढ़ा दिया गया है। तमिलनाडु में कोरोना के बीच राज्य में त्योहारों और राजनीतिक आयोजनों पर प्रतिबंध जारी रहेंगे। 

विज्ञापन


तमिलनाडु में दुकानों और रेस्तरां के लिए रात 11 बजे बंद करने की समय सीमा आज से हटा दी गई है। साथ ही एक नवंबर से कक्षा 1 से 8 तक के लिए रोटेशन के आधार पर स्कूलों में शारीरिक कक्षाओं की अनुमति दी जाएगी। इस दौरान स्टैंडअलोन बार को भी फिर से खोलने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन


तमिलनाडु सरकार ने एहतियाती कदम उठाते हुए त्योहारी सीजन से पहले गणेश चतुर्थी के जुलूस पर भी प्रतिबंध लगा दिया था। राज्य सरकार ने कहा था कि लोगों को गणेश मूर्तियों को समुद्र तटों में विसर्जित करने की अनुमति है, लेकिन जुलूस पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तमिलनाडु सरकार ने एक नवंबर से पूरी सौ फीसदी क्षमता के साथ सिनेमाघरों को खोलने की अनुमति दे दी है। साथ ही परिवहन के नियमों में भी काफी ढील दी है। केरल जाने वाली बसों को छोड़कर सभी बसे सौ फीसद यात्रियों के साथ चल सकती हैं। 

साथ ही इनडोर और आउटडोर खेल प्रशिक्षण और स्विमिंग पूल की भी अनुमति दी गई है। साथ सीएम स्टालिन ने लॉकडाउन तो बढ़ाए जाने के बाद लोगों से सार्वजनिक समारोहों से बचने की अपील की है।


बता दें कि शनिवार को तमिलनाडु में 1,040 नए कोरोना के मामले दर्ज किए गए। पिछले 24 घंटों के अंदर 17 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। राज्य में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 36,004 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed