फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu CM Stalin said It is necessary to come together against BJP Congress Left and other parties should unite

तमिलनाडु के सीएम स्टालिन बोले: भाजपा के खिलाफ साथ आना जरूरी, कांग्रेस, वामपंथी और अन्य दलों को एकजुट होना चाहिए

Fri, 01 Apr 2022 10:54 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 01 Apr 2022 10:54 PM IST
सार

स्टालिन ने कहा कि राष्ट्रीय राजनीति में हमारा महत्व हमेशा रहा है। द्रमुक हमेशा वह पार्टी रही है जो देश के बड़े फैसलों में अहम रोल अदा करती है। देश का प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति कौन बन सकता है, इसमें हमारी अहम भूमिका है।

विज्ञापन
Tamil Nadu CM Stalin said It is necessary to come together against BJP Congress Left and other parties should unite
एमके स्टालिन - फोटो : ANI

विस्तार

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और द्रमुक प्रमुख एमके स्टालिन ने शुक्रवार को भाजपा के खिलाफ सभी दलों को साथ आने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, वाम दलों और भाजपा का विरोध करने वाले सभी क्षेत्रीय दलों को साथ आना होगा, ताकि केंद्र में सत्तारुढ़ दल का सामना करने के लिए एक संयुक्त मोर्चा बनाया जा सके। सभी को अपनी व्यक्तिगत राजनीतिक मानसिकता को एक तरफ रख देना चाहिए और भारत को बचाने के लिए एक साथ आना चाहिए।

विज्ञापन


अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए इंटरव्यू में स्टालिन ने कहा कि मेरी दलील है कि अगर हम भारत की विविधता, संघवाद, लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता, समानता, बंधुत्व, राज्य के अधिकार, शिक्षा अधिकारों को संरक्षित करना चाहते हैं, तो हम सभी को चाहिए कि हम साथ आएं और भाजपा का मिलकर मुकाबला करें।
विज्ञापन


स्टालिन ने कहा कि राष्ट्रीय राजनीति में हमारा महत्व हमेशा रहा है। द्रमुक हमेशा वह पार्टी रही है जो देश के बड़े फैसलों में अहम रोल अदा करती है। देश का प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति कौन बन सकता है, इसमें हमारी अहम भूमिका है। द्रमुक अब संसद में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टालिन ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि राज्य की राजनीति और राष्ट्रीय राजनीति में कोई अंतर है। राष्ट्रीय राजनीति राज्यों की राजनीति का मेल है। इसलिए दोनों को अलग नहीं किया जा सकता। स्टालिन ने कहा कि भाजपा का विरोध करने का मतलब किसी राजनीतिक दल से कोई व्यक्तिगत नफरत नहीं है। आपको ऐसा नहीं सोचना चाहिए। हम भाजपा की नीतियों की आलोचना करते हैं, व्यक्तिगत व्यक्तियों की नहीं। इसलिए हमारी सभी आलोचनाएं सैद्धांतिक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed