फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu CM MK Stalin on Birth rate chandrababu naidu statement news in hindi

Tamil nadu: गिरती जनसंख्या पर चंद्रबाबू नायडू की सलाह से एक कदम आगे निकले CM स्टालिन, बोले- 16 बच्चे पैदा करें

Mon, 21 Oct 2024 04:03 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 21 Oct 2024 04:03 PM IST
सार

केंद्र की यूथ इन इंडिया-2022 रिपोर्ट के अनुसार 2036 तक देश की 34.55 करोड़ आबादी ही युवा होगी, जो अभी 47 फीसदी से ज्यादा है। इसके अनुसार अभी देश में 25 करोड़ युवा 15 से 25 साल के बीच के हैं। लेकिन अगले 15 साल में यह और तेजी से गिरेगी।

विज्ञापन
Tamil Nadu CM MK Stalin on Birth rate chandrababu naidu statement news in hindi
एमके स्टालिन - फोटो : ANI

विस्तार

आंध्र प्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू ने राज्य में विकास दर की वृद्धि के लिए प्रत्येक परिवार को दो या उससे ज्यादा बच्चे पैदा करने की सलाह दी। उनके बयान के तुरंत बाद तमिलनाडु सीएम एमके स्टालिन ने प्रतिक्रिया दी। सीएम स्टालिन ने जो कहा वह चंद्रबाबु नायडू के बयान से भी एक कदम आगे था। उन्होंने सभी को 16 बच्चे पैदा करने का लक्ष्य रखने को कहा। तमिलनाडु हिंदू रिलिजियस एंड चैरिटेबल एंडोमेंट्स विभाग द्वारा 31 जोड़ों के लिए आयोजित विवाह समारोह में सीएम स्टालिन ने यह बयान दिया। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने समारोह के दौरान कहा, "तमिल में एक पुरानी कहावत है, पधिनारुम पेत्रु पेरु वज्वि वज्गा, जो दंपतियों को संतान समेत 16 संपतियों की कामना करता है। लेकिन अब ऐसे हालात बन रहे हैं कि लोकसभा क्षेत्र घटते जा रहे हैं। इससे यह सवाल उठता है कि हमें खुद को कम बच्चे पैदा करने तक ही सीमित क्यों रखना चाहिए। हम 16 बच्चे पैदा करने का लक्ष्य क्यों नहीं रखते हैं?"
विज्ञापन


चंद्रबाबू नायडू ने क्या कहा?
आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबु नायडू ने भविष्य के लिए जन्म दर बढ़ाने की जरूरत पर दिया। उन्होंने कहा, "मैंने जनसंख्या नियंत्रण की वकालत की, लेकिन अब हमें भविष्य के लिए जन्म दर बढ़ाने की जरूरत है। राज्य सरकार एक कानून लाने की योजना बना रही है, जिसके तहत केवल दो या उससे अधिक बच्चों वाले लोग ही स्थानीय निकाय चुनाव लड़ सकेंगे।" बता दें कि देश में औसत प्रजनन दर जहां 2.1 है (ये चिंता का विषय नहीं है), वहीं दक्षिणी राज्यों में यह आंकड़ा गिरकर 1.6 तक (ये चिंता का विषय है) पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत में घट रही युवा आबादी
केंद्र की यूथ इन इंडिया-2022 रिपोर्ट के अनुसार 2036 तक देश की 34.55 करोड़ आबादी ही युवा होगी, जो अभी 47 फीसदी से ज्यादा है। इसके अनुसार अभी देश में 25 करोड़ युवा 15 से 25 साल के बीच के हैं। लेकिन अगले 15 साल में यह और तेजी से गिरेगी। संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (यूएनएफपीए) की इंडिया एजिंग रिपोर्ट 2023 की मानें तो साल 2011 में भारत में युवा आबादी की औसत उम्र 24 साल थी, जो अब 29 साल हो गई है। वहीं 2036 तक भारत में बुजुर्गों जनसंख्या का 12.5 फीसदी, 2050 तक 19.4 फीसदी और सदी के अंत तक ये 36 फीसदी तक पहुंच जाएगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed