फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu CM MK Stalin appeals to follow the ideals of Mahatma Gandhi on occasion of Independence Day

76th Independence Day: CM स्टालिन ने गांधी के आदर्शों पर चलने का किया आह्वान, राज्य कर्मचारियों को दिया तोहफा

Mon, 15 Aug 2022 05:38 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 15 Aug 2022 05:38 PM IST
सार

तमिलनाडु के सीएम स्टालिन ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कहा कि महात्मा गांधी धर्मनिरपेक्षता, समानता, भाईचारे, सादगी, ईमानदारी और अनुशासन जैसे सभी महान मानवीय सिद्धांतों के प्रतीक थे। वह उन महान राष्ट्रीय शख्सियतों में से हैं जिनकी याद लोगों को समय-समय पर दिलाई जानी चाहिए। 

विज्ञापन
Tamil Nadu CM MK Stalin appeals to follow the ideals of Mahatma Gandhi on occasion of Independence Day
तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने 76वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर फोर्ट सेंट जॉर्ज में तिरंगा फहराया। इस मौके पर उन्होंने सभी से महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि महात्मा गांधी द्वारा समर्थित धर्मनिरपेक्षता और भाईचारे का आदर्श आज राष्ट्र की तत्काल आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि द्रमुक शासन के द्रविड़ मॉडल ने सभी वर्गों के लोगों की भलाई के लिए ऐसे सभी उच्च सिद्धांतों को मूर्त रूप दिया है। इस मौके पर उन्होंने महंगाई भत्ता बढ़ाकर 34 प्रतिशत किए जाने का एलान भी किया। 

विज्ञापन


अपने संबोधन में स्टालिन ने आगे कहा कि महात्मा गांधी धर्मनिरपेक्षता, समानता, भाईचारे, सादगी, ईमानदारी और अनुशासन जैसे सभी महान मानवीय सिद्धांतों के प्रतीक थे। वह उन महान राष्ट्रीय शख्सियतों में से हैं जिनकी याद लोगों को समय-समय पर दिलाई जानी चाहिए। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय, समानता, स्वाभिमान, नस्लीय अधिकार, राज्य की स्वायत्तता, भाषा के प्रति प्रेम ऐसे मानवीय सिद्धांत हैं जिन पर द्रमुक शासन कार्य करता है। द्रविड़ मॉडल निर्बाध आर्थिक, शैक्षिक और सामाजिक विकास के की बात कहता है। उन्होंने कहा कि मैं तमिलनाडु के हर एक व्यक्ति की आकांक्षाओं को पूरा करने का इच्छुक हूं। मैं उस पहल में हर रोज खुद को शामिल कर रहा हूं। एमके स्टालिन ने अपने संबोधन में कहा कि बाहरी ताकतों के हमले से विजयी होने के लिए केवल एकता ही देश की रक्षा करेगी। राष्ट्र के भीतर लोगों के बीच एकता बहुत जरूरी है और इसे बनाए रखना ही स्वतंत्रता सेनानियों को सच्ची श्रद्धांजलि हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उन्होंने सरकारी कर्मचारियों को एक तोहफा भी दिया। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के समान ही राज्य सरकार के कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और पारिवारिक पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता 1 जुलाई, 2022 से 31 प्रतिशत से बढ़ाकर 34 प्रतिशत किया जाएगा। इससे 16 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा और 1,947.60 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च आएगा।

स्टालिन ने स्वतंत्रता सेनानियों के लिए पेंशन 18,000 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर 20,000 रुपये प्रति माह और परिवार पेंशन और स्वतंत्रता आंदोलन के प्रतिष्ठित नेताओं के वंशजों को 9,000 रुपये से बढ़ाकर 10,000 रुपये करने की घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed