फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu BJP President JP Nadda said we have ended the license raj we are the fastest growing economy Update

Tamil Nadu: भाजपा अध्यक्ष बोले- हमने लाइसेंस राज को खत्म किया, हम सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था

Thu, 22 Sep 2022 09:12 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मदुरै
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मदुरै Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 22 Sep 2022 09:12 PM IST
सार

उन्होंने कहा कि UPA के समय की तुलना में FDI में 65% की वृद्धि हुई है। भारत का इलेक्ट्रॉनिक निर्यात दोगुना हो गया है। अमेरिकन एक्सप्रेस के सर्वेक्षण के अनुसार, पीएम मोदी की मेक इन इंडिया पहल से लगभग 83% एमएसएमई लाभान्वित हुए हैं।

विज्ञापन
Tamil Nadu BJP President JP Nadda said we have ended the license raj we are the fastest growing economy Update
पांवटा में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा। - फोटो : ANI

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार को तमिलनाडु में थे। उन्होंने मदुरै में कहा कि अब हमारे देश की अर्थव्यवस्था सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है। हमारी नीतियां गरीब, किसान, महिला और उद्योग समर्थक रही हैं। मोदी सरकार में समग्र विकास हुआ है। हम सबका ख्याल रख रहे हैं। पिछले 8 वर्षों में 32,000 अनावश्यक अनुपालनों को हटा दिया गया है। हमने लाइसेंस राज को खत्म कर दिया है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि UPA के समय की तुलना में FDI में 65% की वृद्धि हुई है। भारत का इलेक्ट्रॉनिक निर्यात दोगुना हो गया है। अमेरिकन एक्सप्रेस के सर्वेक्षण के अनुसार, पीएम मोदी की मेक इन इंडिया पहल से लगभग 83% एमएसएमई लाभान्वित हुए हैं।
विज्ञापन


तमिलनाडु विकास में पीछे नहीं: नड्डा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की जन हितैषी नीतियों और पहलों ने विकास को समग्र बना दिया है। तमिलनाडु विकास में पीछे नहीं है और यह सरकार की प्राथमिकता पर भी है। उन्होंने संकेत देते हुए कहा कि मदुरै में एम्स की स्थापना का 95 फीसदी प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और इसे जल्द ही प्रधानमंत्री द्वारा समर्पित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तमिलनाडु के आर्थिक विकास को सुविधाजनक बनाने के लिए तैयार
उन्होंने कहा कि एम्स परियोजना के लिए लगभग 1,264 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं और इसके अलावा 164 करोड़ रुपये संक्रामक रोग ब्लॉक की स्थापना के लिए खर्च किए गए हैं। इसके अलावा केंद्र हमेशा तमिलनाडु के आर्थिक विकास को सुविधाजनक बनाने के लिए तैयार रहेगा।

स्टालिन सरकार को भी घेरा
उन्होंने खेद व्यक्त किया कि तमिलनाडु सरकार ने यहां अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा परियोजना के लिए आवश्यक 643.70 एकड़ के मुकाबले 543 एकड़ जमीन आवंटित की, जिसके लिए केंद्र ने 550 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।


कराईकुडी में एक जनसभा को भी संबोधित किया
इसके बाद जेपी नड्डा ने कराईकुडी में एक जनसभा को भी संबोधित किया। यहां उन्होंने कहा कि मैं यहां उपस्थित जनसमूह से सम्मानित महसूस कर रहा हूं और इससे मुझे विश्वास हो रहा है कि तमिलनाडु में भाजपा का भविष्य है। तमिलनाडु में जल्द ही कमल खिलने वाला है। तमिलनाडु पवित्र भूमि है, यह योद्धाओं की भूमि है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed