फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   tamil nadu anna university student rape case bjp claim accused dmk worker share photo with udhayanidhi stalin

Tamil Nadu: अन्ना विश्वविद्यालय की छात्रा के यौन शोषण मामले पर बवाल, भाजपा का दावा- आरोपी डीएमके से जुड़ा

Thu, 26 Dec 2024 02:08 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 26 Dec 2024 02:08 PM IST
सार

तमिलनाडु भाजपा के अध्यक्ष के अन्नामलाई ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में दावा किया गया है कि छात्रा के यौन शोषण का आरोपी गनाशेखरन सत्ताधारी डीएमके से जुड़ा है। भाजपा नेता ने आरोपी की डीएमके नेता और सीएम के बेटे उदयनिधि स्टालिन के साथ तस्वीर भी साझा की है।  

विज्ञापन
tamil nadu anna university student rape case bjp claim accused dmk worker share photo with udhayanidhi stalin
डीएमके नेताओं के साथ आरोपी की तस्वीर - फोटो : एक्स/अन्नामलाई

विस्तार

तमिलनाडु के अन्ना विश्वविद्यालय परिसर में इंजीनियरिंग छात्रा के यौन शोषण मामले पर हंगामा जारी है। भाजपा के आरोप से अब मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है। दरअसल तमिलनाडु भाजपा के अध्यक्ष के अन्नामलाई ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में दावा किया गया है कि छात्रा के यौन शोषण का आरोपी गनाशेखरन सत्ताधारी डीएमके से जुड़ा है। भाजपा नेता ने आरोपी की डीएमके नेता और सीएम के बेटे उदयनिधि स्टालिन के साथ तस्वीर भी साझा की है।  
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का आरोप- डीएमके कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज सारे मामले खत्म किए जा रहे
भाजपा नेता के. अन्नामलाई ने पोस्ट में लिखा कि 'गनाशेखरन साइदई ईस्ट में डीएमके की छात्र शाखा का उप-प्रबंधक है। पूरे तमिलनाडु में ऐसे अपराधों में एक पैटर्न साफ है कि अगर कोई अपराधी डीएमके का कार्यकर्ता बन जाता है तो डीएमके नेताओं का करीबी बन जाता है तो उसके खिलाफ दर्ज सारे मामले खत्म कर दिए जाएंगे। साथ ही उसे बिना किसी आपराधिक रिकॉर्ड के छोड़ दिया जाएगा और स्थानीय पुलिस में उसे वॉचलिस्ट में भी नहीं रखा जाएगा। दरअसल डीएमके नेताओं और मंत्रियों का इसे लेकर पुलिस पर दबाव है कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज मामलों की जांच न की जाए। यही वजह है कि वे अपराध करते रहते हैं।'
विज्ञापन




एआईएडीएमके ने भी डीएमके को आड़े हाथों लिया
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि आरोपी के खिलाफ यौन उत्पीड़न के 15 मामले दर्ज हैं, लेकिन इसके बावजूद उसे बिना किसी कार्रवाई के छोड़े रखा गया। छात्रा के साथ हुई निर्दयता के लिए डीएमके सरकार जिम्मेदार है। तमिलनाडु की विपक्षी पार्टी एआईएडीएमके ने भी अन्ना विश्वविद्यालय की घटना को लेकर डीएमके को आड़े हाथों लिया। पूर्व सीएम और एआईएडीएमके के नेता ई पलानीस्वामी ने कहा कि 'कब तक तमिलनाडु के लोग इस स्थिति को झेलेंगे? क्या तमिलनाडु में कोई कानून है कि अगर आप सत्ताधारी पार्टी के सदस्य हैं तो अपराध करने पर आपके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी?'


डीएमके ने किया बचाव
सत्ताधारी डीएमके ने विपक्षी पार्टियों के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। डीएमके ने कहा कि अगर कोई नेता के साथ तस्वीर ले लेता है तो इसका क्या मतलब है? जिसने भी अपराध किया है, उसके खिलाफ कानून के अनुसार, सख्त कार्रवाई की जाएगी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और वह न्याय से नहीं बच सकता। विपक्षी पार्टियों के पास कहने के लिए कुछ नहीं है, इसलिए वे कानून व्यवस्था का मुद्दा बनाते हैं। 

उल्लेखनीय है कि पीड़ित छात्रा अन्ना विश्वविद्यालय से संबद्ध एक इंजीनियरिंग महाविद्यालय में पढ़ती है। उसने अपनी शिकायत में कहा कि 23 दिसंबर 2024 को रात करीब आठ बजे जब वह महाविद्यालय परिसर में अपने पुरुष दोस्त से बात कर रही थी, तब एक अज्ञात व्यक्ति ने उसका यौन उत्पीड़न किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed