फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu AIADMK Leader Palaniswami expels Panneerselvam sons and other leaders including MPs and MLAs news in hindi

Tamil Nadu: एआईडीएमके में हक की लड़ाई गहराई, पलानीस्वामी ने पनीरसेल्वम के बेटों समेत 22 समर्थकों को पार्टी से निकाला

Thu, 14 Jul 2022 10:01 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Thu, 14 Jul 2022 10:01 PM IST
सार

एआईए़डीएमके के एक आदेश में कहा गया कि यह कदम अनुशासनात्मक कार्रवाई है। उन सभी 18 नेताओं ने पार्टी के हितों, सिद्धांतों के खिलाफ काम किया और संगठन को बदनाम किया।

विज्ञापन
Tamil Nadu AIADMK Leader Palaniswami expels Panneerselvam sons and other leaders including MPs and MLAs news in hindi
ई पलानीस्वामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तमिलनाडु के प्रमुख विपक्षी दल ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कझगम (अन्नाद्रमुक) के अंतरिम महासचिव ईदापद्दी पलानीस्वामी ने गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम के बेटों और कई अन्य समर्थकों को पार्टी से निष्कासित कर दिया। इनमें पनीरसेल्वम के दोनों बेटों के अलावा थेनी निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी के लोकसभा सदस्य रवींद्रनाथ और जयप्रदीप शामिल हैं। इनके साथ पूर्व मंत्री वेल्लामंडी एन नटराजन को भी पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। 
विज्ञापन


पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से जिन नेताओं को निष्कासित किया गया है उनमें पूर्व विधायक और सांसद समेत 20 अन्य लोगों में शामिल हैं। एआईए़डीएमके के एक आदेश में कहा गया कि यह कदम अनुशासनात्मक कार्रवाई है। उन सभी 18 नेताओं ने पार्टी के हितों, सिद्धांतों के खिलाफ काम किया और संगठन को बदनाम किया।
विज्ञापन


उधर इस मामले में ओ. पनीरसेल्वम की तरफ से भी बयान जारी किया गया है। उनके करीबी नेता कोवई सेल्वाराज ने कहा, "पार्टी के 22 सदस्यों को प्राथमिक सदस्यता से निष्काषित कर दिया गया है। इनमें केपी मुनुसामी, नाथम विश्वनाथन, थंगामनी जैसे नेता शामिल हैं।" 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed