फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu: 22 fishermen from India imprisoned in Sri Lanka, CM Stalin wrote a letter to Foreign Minister

तमिलनाडु: श्रीलंका जेल में बंद भारत के 22 मछुआरे, सीएम स्टालिन ने विदेश मंत्री को पत्र लिखकर की रिहाई की मांग

Mon, 24 Jun 2024 03:59 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Mon, 24 Jun 2024 03:59 PM IST
सार

श्रीलंका की जेल में बंद मछुआरों की रिहाई के लिए तमिलनाडु मुख्यमंत्री ने विदेश मंत्री को पत्र लिखा। उन्होंने बताया कि 22 मछुआरे जेल में बंद है साथ ही उनकी 4 नाव भी जब्त की गई हैं, उनकी रिहाई की मांग करें।

विज्ञापन
Tamil Nadu: 22 fishermen from India imprisoned in Sri Lanka, CM Stalin wrote a letter to Foreign Minister
डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन - फोटो : डीएमके पार्टी वेबसाइट

विस्तार

तमिलनाडु के 22 मछुवारे श्रीलंका में गिरफ्तार किए गए हैं, साथ ही उनकी तीन नाव भी जब्त की ली गई हैं। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने केंद्र से मछुआरों की रिहाई और नौका वापस कराने के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की है। 
विज्ञापन


तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने सोमवार विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखकर श्रीलंका द्वारा 'गिरफ्तारी और धमकी की घटनाओं' के कारण मछुआरों की आजीविका के निरंतर नुकसान का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि 22 जून को रामेश्वरम मछली पकड़ने के बंदरगाह से 22 मछुआरों को उनकी तीन मशीनीकृत मछली पकड़ने वाली नौकाओं के साथ द्वीप राष्ट्र द्वारा गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने अब तक गिरफ्तार किए गए सभी मछुआरों और उनकी नौकाओं की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की।
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा, "मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि पकड़े गए मछुआरों और उनकी नावों की तत्काल रिहाई सुनिश्चित की जाए। मैं यह भी बताना चाहूंगा कि श्रीलंका से रिहा की गई नावों को वापस लाने के लिए बचाव नौकाओं और चालक दल को अभी अनुमति नहीं दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही श्रीलंका में जेल में बंद मछुआरों से मिलने, उन्हें कुछ सांत्वना और कुछ बुनियादी ज़रूरतें प्रदान करने के लिए तमिलनाडु के विभिन्न मछुआरा संघों के अनुरोधों पर सक्रिय रूप से विचार किया जा सकता है।" मुख्यमंत्री ने कहा कि वे इस मुद्दे को हल करने के लिए गठित संयुक्त कार्य समूह को 'पुनर्जीवित' करने की आवश्यकता पर जोर देते रहे हैं। उन्होंने कहा, "इसलिए मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि आप इसे श्रीलंकाई अधिकारियों के साथ उठाएं और इस मुद्दे के स्थायी समाधान की दिशा में काम करें।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed