{"_id":"63f4a36da999f4c94d08009e","slug":"take-pledge-to-make-maximum-use-of-mother-tongue-hm-shah-on-international-mother-language-day-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस: अमित शाह बोले- अपनी भाषा का करें ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल, समृद्ध होगा देश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस: अमित शाह बोले- अपनी भाषा का करें ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल, समृद्ध होगा देश
Tue, 21 Feb 2023 04:26 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 21 Feb 2023 04:26 PM IST
सार
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि जब कोई बच्चा अपनी मातृभाषा में पढ़ता है, बोलता है और सोचता है तो इससे उसके सोचने, तर्क करने, विश्लेषण करने और शोध करने क्षमता बढ़ जाती है।
विज्ञापन
अमित शाह
- फोटो : Twitter@bjp4india
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह मातृभाषा से जुड़ने और इसे और ज्यादा समृद्ध बनाने का संकल्प लेने का अवसर है। शाह ने यह भी कहा कि जब कोई व्यक्ति अपनी मातृभाषा को समृद्ध बनाएगा, तो सभी भाषाएं समृद्ध होंगी और देश भी समृद्ध होगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, यह हमारी मातृभाषा से जुड़ने और इसे और अधि समृद्ध बनाने का संकल्प लेने का दिन है..हमें अपनी मातृभाषा का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने का संकल्प लेना चाहिए। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि जब कोई बच्चा अपनी मातृभाषा में पढ़ता है, बोलता है और सोचता है तो इससे उसके सोचने, तर्क करने, विश्लेषण करने और शोध करने क्षमता बढ़ जाती है।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी कहा कि इसे ध्यान मे रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने नई शिक्षा नीति के जरिए मातृभाषा में शिक्षा पर जोर दिया है। यही भारत के स्वर्णिम कल का आधार बनेगा।
विज्ञापन