{"_id":"5cacc2ecbdec2214422fbdb9","slug":"t-90-tanks-india-to-deployed-on-pakistan-border-india-purchasing-464-tanks-from-russia","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में गोले दागने में सक्षम टी-90 युद्धक टैंक पाकिस्तान सीमा पर तैनात करेगा भारत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
रात में गोले दागने में सक्षम टी-90 युद्धक टैंक पाकिस्तान सीमा पर तैनात करेगा भारत
Tue, 09 Apr 2019 09:36 PM IST
अमर शर्मा
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 09 Apr 2019 09:36 PM IST
विज्ञापन
टी-90 भीष्म टैंक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमा पर बढ़ते तनाव के मद्देनजर भारत पाकिस्तान से लगती अपनी सीमा पर टी-90 युद्धक टैंकों को तैनात करेगा। हाल में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में 464 टी-90 टैंकों की खरीद को मंजूरी दी गई। इस रक्षा सौदे पर 13 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे।
सूत्रों ने बताया कि भारत अपने विश्वसनीय मित्र रूस से 464 टैंक खरीद रहा है। इस रक्षा करार पर निकट भविष्य में दोनों देश हस्ताक्षर करेंगे। भारत सरकार ने टी-90 टैंकों की खरीद में कई शर्तों को शामिल किया है। पहली शर्त यह है कि इन टैंकों का निर्माण ‘मेक इन इंडिया’ अभियान के तहत चेन्नई में होगा।
नए टी-90 की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये रात में भी दुश्मन के ठिकानों पर हमला करने में सक्षम हैं। इन टैंकों को गुजरात के अलावा जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान से लगती सीमा पर तैनात किया जाएगा। इससे भारतीय सेना की ताकत में इजाफा होगा। राजस्थान में पाकिस्तान सीमा पर टी-90 टैंक पहले ही तैनात हैं।
विज्ञापन
सेना के पास इस वक्त 4000 टैंक हैं, लेकिन ये रात लड़ाई करने में सक्षम नहीं हैं। टी-90 टैंक मिलने के बाद यह समस्या समाप्त हो जाएगी। टी-90 मुख्य युद्ध टैंक के रूप में उभरा है। अब सेना अपने पुराने टैंकों से इसे बदल रही है।