फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Switzerland backs India's NSG bid; to help tackle blackmoney

स्विट्जरलैंड से एनसजी पर समर्थन लेकर अमेरिका पहुंचे पीएम मोदी

Tue, 07 Jun 2016 02:30 AM IST
एजेंसी/ जिनेवा
एजेंसी/ जिनेवा Updated Tue, 07 Jun 2016 02:30 AM IST
विज्ञापन
Switzerland backs India's NSG bid; to help tackle blackmoney
काले धन से जुड़ी जानकारी साझा करने के लिए सहयोग देने पर भी दोनों पक्षों में हुई बात - फोटो : Reuters

स्विट्जरलैंड में अहम वार्ता को पूरा करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के लिए रवाना हो गए। यहां वह राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ वार्ता के अलावा अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र को भी संबोधित करेंगे। इसे पहले परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) की सदस्यता हासिल करने के लिए भारत को अमेरिका के बाद स्विट्जरलैंड का समर्थन भी हासिल हो गया है। ऐसे में आने वाले दिनों में होने वाली एनएसजी की बैठक में सदस्यता के लिए भारत का पक्ष और भी मजबूत हो जाएगा।  स्विट्जरलैंड के दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्विस के राष्ट्रपति के बीच हुई वार्ता में एनएसजी समर्थन के अलावा काले धन को लेकर सहयोग करने पर भी सहमति बनी।

विज्ञापन




स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति जोहान स्नाइडर-अम्मान ने पीएम मोदी से हुई वार्ता के बाद एनएसजी में भारत की सदस्यता का समर्थन करने की घोषणा की। स्विट्जरलैंड का साथ मिलने के साथ ही सदस्यता की तरफ भारत का एक और सफल कदम आगे बढ़ गया है। दरअसल चीन एनएसजी में भारत को लेने का विरोध कर रहा है। उसका तर्क  है कि भारत को आम सहमति होने के बाद ही शामिल किया जाना चाहिए। स्विट्जरलैंड के साथ आने के बाद भारत के लिए यह हासिल करना आसान हो सकता है। मीडिया को संयुक्त तौर पर संबोधित करते हुए स्विस राष्ट्रपति ने कहा कि हमने एनएसजी में भारत की सदस्यता का समर्थन करने का वादा किया है।
विज्ञापन


वहीं, पीएम मोदी ने समर्थन के लिए आभार जताते हुए कहा कि मैं स्विस राष्ट्रपति और स्विट्जरलैंड का आभार जताता हूं कि उन्होंने एनएसजी में भारत की सदस्यता को लेकर हमारी बात समझी। एनएसजी के अलावा दोनों दिग्गजों के बीच हुई वार्ता मेें स्विस बैंकों में पड़े भारतीयों के काले धन को वापस लाने को लेकर सहयोग करने पर भी बात हुई। निवेश, व्यापार और व्यावसायिक प्रशिक्षण देने को लेकर भी सहयोग के लिए दोनों के बीच सहमति बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस मौके पर उन्होंने कहा कि काले धन और कर चोरी के मामलों को निपटाना दोनों देशों की साझा प्राथमिकता होनी चाहिए। पीएम मोदी ने कहा कि हमने काले धन को लेकर जल्द और त्वरित स्तर पर जानकारी साझा करने को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि इसके लिए हमें इस संबंध मेें जानकारी के स्वत: आदान-प्रदान के लिए करार पर जल्द सहमति बनानी होगी। इस पर स्विस राष्ट्रपति अम्मान ने कहा कि इस मामले में दोनों देश तेजी से प्रगति कर रहे हैं। पीएम मोदी ने स्विट्जरलैंड की सुंदरता से भारत के लोगों को रूबरू कराने के लिए बॉलीवुड का आभार जताया। इसके साथ ही उन्होंने स्विस पर्यटकों को भी भारत घूमने का न्यौता दिया।


एनएसजी की बैठक में भारत की सदस्यता पर होगा विचार 
अमेरिका और स्विट्जरलैंड का समर्थन मिलने के बाद भारत की तरफ से सदस्यता के लिए किए गए आवेदन पर एनएसजी की जून नौ और 24 को होने वाली बैठक में विचार-विमर्श किया जा सकता है। भारत औपचारिक तौर पर सदस्यता के लिए 12 मई को आवेदन कर चुका है।



ईएफटीए से मुक्त व्यापार पर वार्ता शुरू करने को तैयार भारत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर ये भी बताया कि यूरोपीय मुक्त व्यापार संगठन (ईएफटीए) से मुक्त व्यापार करार पर वार्ता शुरू करने के लिए भारत तैयार है। दरअसल बौद्धिक संपदा अधिकार को लेकर मतभेद की वजह से दोनों पक्षों के बीच वार्ता रुक गई थी। वार्ता बहाली के लिए इस हफ्ते स्विस सरकार की वरिष्ठ अधिकारी मारी-गैब्रिएल इनीचेन-फ्लेस्च भारत आएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed