फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Swadeshi Jagran Manch said it is wrong to list Unicorn directly abroad

विरोध: स्वदेशी जागरण मंच ने कहा- यूनिकार्न को सीधे विदेशों में सूचीबद्ध करना गलत

Mon, 17 Jan 2022 03:29 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 17 Jan 2022 03:29 AM IST
सार

एसजेएम के राष्ट्रीय सह-संयोजक अश्विनी महाजन ने कहा कि वर्तमान में जोमैटो, पेटीएम और नायका कंपनियों के जारी आईपीओ की सफलता ने उस विवाद को खत्म कर दिया कि भारतीय पूंजी बाजार में गहराई नहीं है। 

विज्ञापन
Swadeshi Jagran Manch said it is wrong to list Unicorn directly abroad
स्वदेशी जागरण मंच - फोटो : Twitter

विस्तार

भारतीय यूनिकार्न को घरेलू बाजार की जगह सीधे विदेशी बाजारों में सूचीबद्ध करने पर स्वदेशी जागरण मंच ने विरोध जताया है। उनके मुताबिक, ऐसा करने से देश में विकसित होने वाले व्यवसायों से होने वाले टैक्स लाभ के अधिकार खोने की संभावना बढ़ जाएगी।

विज्ञापन


एसजेएम के राष्ट्रीय सह-संयोजक अश्विनी महाजन ने कहा कि वर्तमान में जोमैटो, पेटीएम और नायका कंपनियों के जारी आईपीओ की सफलता ने उस विवाद को खत्म कर दिया कि भारतीय पूंजी बाजार में गहराई नहीं है। 
विज्ञापन


हमारी चिंता इस बात की है कि पिछले एक दशक में विकसित हुए यूनिकार्न बड़ी संख्या में विदेश चले गए या विदेश से ही संचालित हो रहे हैं। बता दें कि एक बिलियन डॉलर से अधिक वैल्यू वाली स्टार्ट अप कंपनी को यूनिकार्न कहते हैं। इन यूनिकार्न के लिए अभी पसंदीदा जगह सिंगापुर, अमेरिका और ब्रिटेन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed