फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Suvendu Adhikari filed complaint against Mamata Banerjee in case of political revenge

BJP vs TMC: शुभेंदु ने ममता बनर्जी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, चार विधायकों के बदले आठ को जेल भेजने का मामला

Sat, 25 Nov 2023 01:11 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 25 Nov 2023 01:11 AM IST
सार

राजनीतिक गलियों में हलचल है कि टीएमसी में इन दिनों ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक के बीच कुछ खटपट है, जिसे टीएमसी नेता कुणाल घोष ने सिरे से नकार दिया है। घोष ने कहा कि पुराने और नए के बीच कोई झगड़ा नहीं है। ममता-अभिषेक एक टीम हैं।

विज्ञापन
Suvendu Adhikari filed complaint against Mamata Banerjee in case of political revenge
सुवेंदु अधिकारी - फोटो : twitter.com/SuvenduWB

विस्तार

पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के खिलाफ राजनीतिक बदले को लेकर दी गई टिप्पणी के लिए शिकायत दर्ज कराई है। बता दें, हाल में ही ममता बनर्जी ने कहा था कि अगर टीएमसी के चार विधायकों को भी जेल हुई तो वह भाजपा के आठ विधायकों को हत्या के आरोप में जेल में डाल देंगी। 
विज्ञापन

 

ममता-अभिषेक के बीच सब ठीक
राजनीतिक गलियों में हलचल है कि टीएमसी में इन दिनों ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक के बीच कुछ खटपट है, जिसे टीएमसी नेता कुणाल घोष ने सिरे से नकार दिया है। घोष ने कहा कि पुराने और नए के बीच कोई झगड़ा नहीं है। ममता-अभिषेक एक टीम हैं। यह इनके बारे में नहीं है। पार्टी को दोनों की आवश्यकता है। टीएमसी का कोई भी कार्यक्रम अभिषेक के बिना नहीं हो सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


घोष ने कहा कि कल ममता ने कहा कि वरिष्ठों को पर्याप्त सम्मान दिया जाना चाहिए। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वरिष्ठ वर्षों तक पद पर बने रहें। वरिष्ठों को अपने कनिष्ठों का मार्गदर्शन करना चाहिए। बता दें, ममता बनर्जी ने अपने भतीजे के राष्ट्रीय महासचिव पद को भंग कर दिया था। बाद में नई समिति का गठन किया गया और उनकी दोबारा बहाली कराई गई।

विमान समझौते को लेकर निशाना
नेताजी इंडोर स्टेडियम में एक पार्टी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बनर्जी ने एक दिन पहले भी भाजपा पर निशाना साधा था। बनर्जी ने गुरुवार को कहा था कि राजीव गांधी पर भाजपा बोफोर्स घोटाले का आरोप लगाती है। उनके पास सबूत भी नहीं है। वहीं, आपने विदेशों में इतने सौदे किए, जिस वजह से भारतीय कंपनी काशीपुर गन एंड शेल फैक्ट्री को कोई ऑर्डर नहीं मिलता। भाजपा साधु बनने का दिखावा करती है और सरकारी कंपनियों को बेचती जा रही है।

उपस्थिति दर्ज कराने के ममता के फैसले पर उन्हीं के मंत्री ने जताई नाराजगी
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार से शुरू हुए विधानसभा के शीतकालीन सत्र में पार्टी विधायकों और मंत्रियों में अनुशासन बनाए रखने के लिए लाए नियम पर उनके ही मंत्री ने सवाल उठा दिए। मुख्यमंत्री के निर्देश पर उपस्थिति दर्ज करने के लिए एक रजिस्टर मंत्री शोभनदेव चट्टोपाध्याय और मुख्य सचेतक निर्मल घोष के कक्ष में रखा गया था। विधानसभा में जाने से पहले मंत्रियों को इस पर हस्ताक्षर करने को कहा गया है।


हस्ताक्षर करते हुए इस नियम से नाखुश ममता बनर्जी के सबसे करीबी और प्रिय लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम ने इस पर सवाल उठाए। उन्होंंने कहा, वह इस फैसले से सहमत नहीं हैं। मंत्री फिरहाद हकीम ने कहा, 'हम स्कूल में नहीं पढ़ते। पार्टी ने कहा, तो मैंने (हस्ताक्षर) कर दिया। लेकिन मैं इससे सहमत नहीं हूं। हम स्कूली बच्चे नहीं हैं कि हस्ताक्षर करना पड़े। इस पर तृणमूल कांग्रेस के विधायकों और मंत्रियों की मिली-जुली प्रतिक्रिया आ रही है। उल्लेखनीय है कि बृहस्पतिवार को पार्टी की रैली में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था, मैं सारी खबरें रखूंगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed