अमेरिका में सिख परिवार के चार सदस्यों की हत्या, मृतकों में तीन महिलाएं और एक पुरुष
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के ओहायो प्रांत में स्थित वेस्ट चेस्टर कस्बे में रविवार रात एक सिख परिवार के चार सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतकों में तीन महिलाएं और एक पुरुष है। पुलिस जब तक घटनास्थल पर पहुंचती, हत्यारा फरार हो चुका था।
वेस्ट चेस्टर पुलिस के मुताबिक रविवार रात लगभग 10 बजे किसी शख्स ने 911 पर फोन करके पुलिस को घटना की सूचना दी थी। जब पुलिस उत्तरी सिनसिनाटी में स्थित इस जगह पहुंची तो चार लोगों की लाश फर्श पर पड़ी थी।
पुलिस ने बताया कि उन्हें कॉल करने वाला शख्स काफी घबराया हुआ था और कह रहा था कि घर के फर्श पर चार लोग गिर पड़े हैं और उन सभी का खून बह रहा है। वह शख्स लगातार मदद की गुहार लगा रहा था।
हत्या के मकसद के बारे में पूछने पर पुलिस ने कहा है कि अभी किसी भी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। परिवार के अन्य सदस्यों और पड़ोसियां से बातचीत की जा रही है। पुलिस ने कहा कि जब यह घटना हुई उस समय परिवार रात के खाने की तैयारी कर रहा था।
वहीं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि वहां की पुलिस इसकी जांच कर रही है। विदेश मंत्री ने हालांकि इन हत्या के पीछे घृणा अपराध की संभावना से इनकार किया है।
सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर कहा, ‘अमेरिका में भारतीय राजदूत ने रविवार शाम को सिनसिनाटी में हुई इन हत्याओं के बारे में मुझे बताया है। इनमें से एक भारतीय वहां घूमने गया था, जबकि अन्य मृतक भारतीय मूल के स्थानीय निवासी हैं। उन्होंने कहा कि न्यूयॉर्क स्थित हमारे महावाणिज्य दूत संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर रहे हैं।
Indian Ambassador in United States @IndianEmbassyUS has informed me about the killing of four persons in Cincinnati on Sunday evening. One of them was an Indian national on a visit to US while others were persons of Indian origin. /1
— Chowkidar Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) April 30, 2019
The matter is under investigation by the Police but it is not a hate crime. Our Consul General in New York is coordinating with the concerned authorities and will keep me informed me on this. @IndiainNewYork /2
— Chowkidar Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) April 30, 2019