{"_id":"59a584774f1c1b0a278b4617","slug":"sushma-swaraj-said-that-pakistani-children-to-get-medical-visa-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी बच्चे को भारत में मिलेगा मेडिकल वीजा : सुषमा स्वराज","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पाकिस्तानी बच्चे को भारत में मिलेगा मेडिकल वीजा : सुषमा स्वराज
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Tue, 29 Aug 2017 08:44 PM IST
विज्ञापन
सुषमा स्वराज
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा है कि पाकिस्तानी बच्चे को भारत में इलाज के लिए मेडिकल वीजा मिलेगा। उन्होंने कहा कि भारत, पाकिस्तान के उस नवजात शिशु को मेडिकल वीजा उपलब्ध कराएगा जो दिल की बीमारी से ग्रसित है।
विज्ञापन
दरअसल, लाहौर के एक परिवार में एक मां ने अपने बच्चे रोहान के लिए सुषमा स्वराज से इस मामले में हस्तक्षेप करने को कहा, जिसके बाद विदेश मंत्री ने ट्वीट के जरिए उन्हें आश्वासन देते हुए कहा कि ‘हम भारत में उसके इलाज के लिए मेडिकल वीजा देंगे।’
विज्ञापन
पढ़ेंः- 700 स्टूडेंट्स को नहीं मिल पा रहा वीजा, सुषमा से लगाई मदद की गुहार
विज्ञापन
इससे पहले कई पाकिस्तानी नागरिकों ने अपने बच्चों के इलाज के लिए मेडिकल वीजा जारी करने का आग्रह किया था। रोहान की मां महविश मुख्तार ने ट्वीट करते हुए कहा था कि ‘जब मैं अपने बच्चे को सीने से लगाती हूं तो वह मुस्कुराता है और जानता है कि वह मेरे पास महफूज है, वीजा में मदद करें।’
गौरतलब है कि विदेश मंत्रालय की ओर से ऐलान किया गया था कि पाकिस्तान के सभी मरीजों को भारत में इलाज के मेडिकल वीजा जारी किया जाएगा। सुषमा स्वराज ने 15 अगस्त को ट्वीट कर कहा था कि हमारे पास सभी वाजिब मामलों में मरीजों को वीजा दिया जाएगा।
पढ़ेंः- सुषमा स्वराज के पति से पूछा भारत में आपने पसंदीदा नेता का नाम बताइए, मिला ये जवाब
वहीं, मई महीने में विदेश मंत्रालय ने कहा था कि पाकिस्तान के विदेशी मामलों के सलाहकार सरताज अजीज के सिफारशी पत्र के बाद ही किसी पाकिस्तानी को मेडिकल वीजा उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि, सरताज अजीज अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के विदेशी सलाहकार नहीं हैं क्योंकि उन्हें योजना आयोग के उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।