फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   sushma swaraj angry with twitter user

सुषमा स्वराज से अपनी पत्नी के लिए मांगी बेतुकी मदद

Tue, 10 Jan 2017 05:08 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 10 Jan 2017 05:08 AM IST
विज्ञापन
sushma swaraj angry with twitter user
फाइल फोटो - फोटो : Getty Images

ट्विटर पर मदद की एक-एक गुहार पर निजी रूप से पहल कर समस्या सुलझाने वाली विदेश मंत्री सुषमा स्वराज एक बेतुकी मदद की अपील पर बुरी तरह भड़क गईं। दरअसल, पुणे की आईटी कंपनी में कार्यरत एक व्यक्ति ने रेलवे के अधीन झांसी में कार्यरत पत्नी का स्थानांतरण कराकर बनवास दूर करने की अपील की। 

विज्ञापन


इस अपील पर सुषमा इस कदर नाराज हो गईं कि उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि अगर आप और आपकी पत्नी मेरे मंत्रालय में काम कर रहे होते तो अब तक आपको निलंबन का पत्र मिल गया होता। गौरतलब है कि इससे पहले भी ट्विटर पर सुषमा से कार से अधिक धुआं निकलने सहित अन्य समस्याओं पर मदद मांगी जा चुकी है। 
विज्ञापन


हालांकि इन अपीलों पर सुषमा भी उसी हल्के फुल्के अंदाज में जवाब देती आई हैं। पुणे स्थित आईटी कंपनी में कार्यरत स्मित राज ने अपनी पत्नी के झांसी में कार्यरत होने का हवाला देते हुए लिखा कि क्या आप भारत में हमारा बनवास खत्म करा सकती हैं? सुषमा ने ट्विटर पर इस तरह की बेतुकी मदद गुहार पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीच में आए रेल मंत्री
ट्विटर पर सुषमा की ओर से जताई गई नाराजगी के बाद रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने ट्वीट किया कि वह स्थानांतरण जैसे मामले नहीं देखते। ऐसे मामले रेलवे बोर्ड देखता है। मैं संबंधित लोगों को इस मामले को देखने के लिए कहूंगा। हालांकि, सुषमा ने सोमवार को ही एक केन्याई दंपति की अपील पर फौरन कार्रवाई का निर्देश दिया। इस दंपति ने बच्चे के इलाज के लिए वीजा अवधि बढ़ाने की अपील की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed