Sushant Singh Rajput Case: सुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती की याचिका के जवाब में सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले पर महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि 'सुप्रीम कोर्ट में 11 अगस्त को मामले की अंतिम सुनवाई होगी, फैसले के हिसाब से कार्रवाई होगी। मुंबई पुलिस बहुत प्रोफेशनल तरीके से जांच कर रही है, सुप्रीम कोर्ट का जो भी फैसला होगा उस हिसाब से हम आगे बढ़ेंगे।'
वहीं सुशांत सिंह के पिता के सिंह ने भी रिया चक्रवर्ती की ट्रांसफर याचिका के जवाब में सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया है। इसमें के के सिंह ने कहा है कि रिया ने सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी पर दबाव बनाया था। उन्होंने हलफनामे में कहा है कि रिया की याचिका में कोई मेरिट नहीं है। लिहाजा इसे खारिज किया जाए।
सुशांत के पिता ने रिया पर आरोप लगाया कि उन्होंने गवाहों को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में बिहार पुलिस से सुशांत का केस मुंबई ट्रांसफर कराने के लिए याचिका दर्ज की थी जिसके जवाब में केके सिंह ने हलफनामा दायर किया है।
#SushantSinghRajput's father, KK Singh (in file pic), files counter affidavit before Supreme Court stating the investigation in the FIR has already been transferred to CBI and thus Rhea Chakraborty's plea seeking transfer of probe to Mumbai stands infructuous. pic.twitter.com/7SogFJkH3C
— ANI (@ANI) August 8, 2020
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत की पिता केके सिंह ने पटना में सुशांत सिंह की गर्लफ्रेंड रही रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। रिया ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर मामले को मुंबई शिफ्ट करने की अपील की है। सुप्रीम कोर्ट अब इस मामले में 11 अगस्त को सुनवाई करेगा। वहीं, केंद्र सरकार ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में कहा था कि यह मामला अब सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया गया है।
इस पर रिया के वकील सतीश मनशिंदे ने कहा कि याचिका पर सुनवाई अगले हफ्ते होगी। मामले से संबंधित लोगों को इस बीच अपना जवाब दाखिल करना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि महाराष्ट्र सरकार को सुप्रीम कोर्ट के सामने सुशांत सिंह केस में की जांचों की रिपोर्ट और उठाए गए कदमों को पेश करने का निर्देश भी दिया गया है। उन्होने कहा कि वह सुनवाई के परिणामों से संतुष्ट हैं और कोर्ट की कार्यवाही की स्थगन को देखते हुए इस मामले रिया या उनकी ओर से टिपप्णी करना उचित नहीं है।
सुप्रीम कोर्ट से सीबीआई की प्रार्थना
बता दें कि, मामले की जांच के लिए सीबीआई ने स्पेशल टीम का गठन किया है और इसकी जांच भी शुरू कर दी है। सीबीआई ने छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, जिनमें रिया, उनके पिता इंद्रजीत, भाई शोविक, मां संध्या, सैमुअल मिरांडा, सुशांत के हाउस मैनेजर और सुशांत की पूर्व बिजनेस मैनेजर श्रुति मोदी के नाम शामिल हैं। सीबीआई ने भी सुप्रीम कोर्ट से निवेदन किया है कि वह सुशांत सिंह राजपूत मामले में उन्हें पक्षकार बनाया जाए।