फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sushant Singh Rajput Case Latest News Update: Rhea Chakraborty CBI Investigation siddharth pithani ed ncb mumbai police

Sushant Singh Rajput Case: सीबीआई ने आज रिया चक्रवर्ती से की सात घंटे की पूछताछ

Sat, 29 Aug 2020 08:55 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 29 Aug 2020 08:55 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Case Latest News Update: Rhea Chakraborty CBI Investigation siddharth pithani ed ncb mumbai police
सुशांत सिंह राजपूत केस: डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंची रिया - फोटो : ANI

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। इस मामले में सीबीआई जांच का आज नौवां दिन है। इस क्रम में सीबीआई ने शनिवार को रिया चक्रवर्ती से दूसरी बार पूछताछ की, जो करीब सात घंटे तक चली। सीबीआई ने आज लगातार दूसरे दिन रिया से पूछताछ की है। इससे पहले शुक्रवार को सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती से 10 घंटे की पूछताछ की थी। कुल मिलाकर अब तक रिया से 17 घंटे की पूछताछ हो गई है। खबरों के मुताबिक, सीबीआई की टीम कल भी रिया से पूछताछ कर सकती है।यहां पढ़ें सभी अपडेट्स-

विज्ञापन


मुंबई पुलिस ने रिया और उसके घर तक पहुंचाया

मुंबई पुलिस ने रिया चक्रवर्ती और उसके भाई को उनके आवास तक पहुंचाया।
 

सीबीआई की पूछताछ के बाद रिया भाई शौविक के साथ डीआरडीओ गेस्ट हाउस से बाहर निकली
सीबीआई की पूछताछ के बाद रिया चक्रवर्ती अपने भाई शौविक के साथ डीआरडीओ गेस्ट हाउस से बाहर निकल गई हैं। बता दें कि सीबीआई ने आज लगातार दूसरे दिन रिया से सुशांत की मौत के मामले में पूछताछ की।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सुशांत के चार्टेड अकाउंटेंट संदीप श्रीधर डीआरडीओ के गेस्ट हाउस पहुंचे
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में उनके चार्टेड अकाउंटेंट संदीप श्रीधर मुंबई स्थित डीआरडीओ के गेस्ट हाउस पहुंचे। सीबीआई आज संदीप श्रीधर से पूछताछ करेगी।
 

पूछताछ का दूसरा दिन
सीबीआई रिया चक्रवर्ती से आज भी पूछताछ कर रही है। इससे पहले शुक्रवार को 10 घंटे तक उनसे पूछताछ की गई थी। सीबीआई रिया के अलावा सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी, कुक नीरज सिंह, हाउस स्टाफ केशव बचनेर, अकाउंटेंट रजत मेवाती और दीपेश सावंत से भी पूछताछ कर रही है। ये सभी लोग डीआरडीओ गेस्ट हाउस में मौजूद हैं।

गेस्ट हाउस पहुंची रिया
रिया चक्रवर्ती पूछताछ के लिए डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंच चुकी हैं। इस दौरान रिया के साथ उनके भाई शौविक भी मौजूद रहे। 

गेस्ट हाउस जाने के लिए घर से निकली रिया
रिया चक्रवर्ती डीआरडीओ गेस्ट हाउस जाने के लिए घर से निकल चुकी हैं। मुंबई पुलिस की सुरक्षा में रिया गेस्ट हाउस जा रही हैं।

थोड़ी देर में गेस्ट हाउस पहुंचेंगी रिया
सीबीआई ने रिया से शुक्रवार को 10 घंटे पूछताछ की थी। एजेंसी आज भी उनसे पूछताछ करेगी। पूछताछ के लिए थोड़ी देर में अभिनेत्री गेस्ट हाउस पहुंचेंगी। रिया मुंबई पुलिस की सुरक्षा में गेस्ट हाउस जाएंगी। मुंबई पुलिस की एक टीम उनके घर पर पहुंच चुकी है।

रिया को सुरक्षा प्रदान करेगी मुंबई पुलिस
मुंबई पुलिस के अधिकारी ने कहा, 'रिया चक्रवर्ती जब भी अपने घर से डीआरडीओ गेस्ट हाउस जाएंगी तब उन्हें मुंबई पुलिस सुरक्षा देगी। ऐसा केंद्रीय जांच ब्यूरो के अनुरोध पर किया जाएगा।'
 

मामले से जुड़े चार लोग गेस्ट हाउस पहुंचे

सुशांत की मौत मामले को लेकर चल रही सीबीआई जांच का आज नौवां दिन है। पूछताछ के लिए सिद्धार्थ पिठानी, नीरज, केशव और सैमुअल मिरांडा गेस्ट हाउस पहुंच चुके हैं। 

मुंबई पुलिस भी डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंची
मुंबई पुलिस की एक टीम भी सांताक्रूज स्थित डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंची।

डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंची सीबीआई की टीम
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की टीम शनिवार को मुंबई के सांताक्रूज स्थित डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंची।


एनसीबी ने शुरू की जांच
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के उपनिदेशक केपीएस मल्होत्रा का कहना है कि सुशांत मामले में शुरुआती जांच शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि हमें जांच करने का समय दें। बता दें कि एनसीबी सुशांत मामले में ड्रग्स के एंगल की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed