सुशांत के पिता के वकील का दावा-सिद्धार्थ एक शातिर अपराधी, एफआईआर के बाद कर रहा रिया की मदद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में हर दिन नए तथ्य सामने आ रहे हैं। सुशांत के पिता के वकील ने सिद्धार्थ पिथानी को एक शातिर अपराधी बता दिया है। वकील विकास सिंह ने कहा कि सिद्धार्थ की हरकतें शुरुआत से ही काफी संदिग्ध है।
उन्होंने कहा कि जब तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई थी, तब तक वह सुशांत के परिवार से नियमित तौर पर बात कर रहा था और उनकी मदद करने की कोशिश कर रहा था। मगर जैसे ही एफआईआर दर्ज हुई, उसने अचानक से रिया की मदद करनी शुरू कर दी।
The way he has behaved after registration of FIR, the way he is writing email to Rhea when she's a named accused. Helping a named accused in this manner shows complicity between Rhea and him. It is only upon custodial interrogation that the real truth will come out: Vikas Singh https://t.co/8l8gtJ5nPx
— ANI (@ANI) August 12, 2020
सुशांत के पिता के वकील ने कहा, 'एफआईआर दर्ज होने के बाद जिस ढंग से उनका व्यवहार रहा है, जिस ढंग से वह रिया को ईमेल कर रहा है। वह शक पैदा करता है। एक आरोपी की जिस ढंग से मदद की जा रही है, उसे देखकर रिया और सिद्धार्थ के बीच सहभागिता को दिखाता है। अभी तो सिर्फ पूछताछ ही की जा रही है, असली सच तो अभी आना बाकी है।'