फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Surya grahan 2022, Tamil Nadu Madurai Meenakshi Sundaraswarar Temple closed on 25 october

Tamilnadu: 25 अक्तूबर को मदुरै का मीनाक्षी मंदिर आठ घंटे के लिए रहेगा बंद, जानें क्या है वजह?

Sun, 16 Oct 2022 10:51 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मदुरै
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मदुरै Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 16 Oct 2022 10:51 AM IST
सार

तमिलनाडु के मदुरै में मीनाक्षी सुंदरेश्वर मंदिर सूर्य ग्रहण के मद्देनजर मंगलवार 25 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से शाम सात बजे तक बंद रहेगा।

विज्ञापन
Surya grahan 2022, Tamil Nadu Madurai Meenakshi Sundaraswarar Temple closed on 25 october
मीनाक्षी मंदिर - फोटो : ANI

विस्तार

तमिलनाडु के मदुरै में मीनाक्षी सुंदरेश्वर मंदिर सूर्य ग्रहण के मद्देनजर मंगलवार 25 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से शाम सात बजे तक बंद रहेगा। भक्तों को सुबह 11 बजे से लेकर शाम सात बजे तक मंदिर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। मंदिर प्राधिकरण ने यह जानकारी दी है। यह दिशानिर्देश मीनाक्षी सुंदरेश्वर मंदिर के सभी उप-मंदिरों पर भी लागू होगा।

विज्ञापन


दिवाली के अगले दिन सूर्यग्रहण लगेगा
 इस बार दिवाली महापर्व के एक दिन बाद यानी 25 अक्टूबर को सूर्यग्रहण लगेगा । यह आंशिक ग्रहण होगा जिसे देश के कई हिस्सों में देखा जा सकेगा।  दिवाली के अगले दिन ग्रहण होने से गोवर्धन पूजा दिवाली के तीसरे दिन मनाई जाएगी। 27 वर्षों बाद ग्रहण के कारण दिवाली के तीसरे दिन गोवर्धन पूजा होगी।
विज्ञापन


धार्मिक नजरिए से अशुभ है ग्रहण
धार्मिक नजरिए से ग्रहण को अशुभ माना गया है और ग्रहण में किसी भी तरह का शुभ काम और पूजा-पाठ वर्जित हो जाता है। इस कारण से गोवर्धन पूजा एक के लिए टल गया है।  यह साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण होगा इससे पहले 30 अप्रैल 2022 को सूर्य ग्रहण लगा था। यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई दिया था। 27 वर्षों बाद ग्रहण के कारण दिवाली के तीसरे दिन गोवर्धन पूजा होगी।खगोल वैज्ञानिकों के अनुसार यह सूर्य ग्रहण देश उत्तरी और पश्चिमी भागों में दिखाई देगा। वहां अगर भारत के अलावा दूसरे देशों की बात करें तो यह सूर्य ग्रहण यूरोप, उत्तरी अफ्रीका और पश्चिम-पूर्व एशिया में देखा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 अक्तूबर को भारत में कब और कहां-कहां दिखेगा सूर्यग्रहण
दिवाली के अगले दिन बाद अमावस्या तिथि पर लगने वाला सूर्य ग्रहण शाम साढ़े 4 बजे चरम पर रहेगा। इस समय देश में दिखाई देना शुरू हो जाएगा। यह ग्रहण दिल्ली,गुजरात, राजस्थान,पंजाब, उत्तराखंड, लेह, जम्मू-श्रीनगर में अच्छे से देखा जा सकेगा।


कब लगता है सूर्यग्रहण
धार्मिक और खगोलीय नजरिए से ग्रहण का बहुत ही खास महत्व होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार अमावस्या तिथि पर लगने वाला सूर्य ग्रहण तब होता है जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी तीनों लगभग एक ही सीध में आ जाते हैं। इस घटना को सूर्य ग्रहण कहा जाता है। इस बार दिवाली के अगले दिन यानी 25 अक्तूबर को सूर्य,चंद्रमा और पृथ्वी तीनों एक लाइन में होंगे। ऐसे में चंद्रमा कुछ देर के लिए सूर्य को आंशिक रूप से ढक लेता है। देश में 25 अक्तूबर को शाम करीब 4 बजकर 30 मिनट पर सूर्य ग्रहण दिखाई देने लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed