फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   survey of madrasas in west bengal report till 5 july

West Bengal: बंगाल में मदरसों का राज्यभर में सर्वे शुरू, 5 जुलाई तक रिपोर्ट तलब

Sun, 07 Jun 2026 04:21 AM IST
नितिन गौतम अमर उजाला, कोलकाता
अमर उजाला, कोलकाता Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 07 Jun 2026 04:21 AM IST
सार

बंगाल सरकार प्रदेश भर में मदरसों का सर्वे करा रही है। सरकार मदरसों की वास्तविक स्थिति जानकर भविष्य की नीतियों, छात्र कल्याण और रखरखाव से जुड़े फैसले लेना चाहती है।

विज्ञापन
survey of madrasas in west bengal report till 5 july
मदरसा स्कूल के बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी मदरसों का सर्वे शुरू किया है। अल्पसंख्यक मामलों और मदरसा शिक्षा विभाग की तरफ से शुक्रवार को जारी अधिसूचना के अनुसार सभी जिला मजिस्ट्रेटों को 5 जुलाई तक बुनियादी ढांचे, छात्रों-शिक्षकों की संख्या, पाठ्यक्रमों और कानूनी स्थिति पर विस्तृत रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है। राज्य में भाजपा सरकार के गठन के बाद यह फैसला आया है। एक वरिष्ठ राज्य सचिवालय अधिकारी ने बताया कि इस अभ्यास का उद्देश्य प्रशासनिक है। 
विज्ञापन


क्यों हो रहा ये सर्वे?
सरकार मदरसों की वास्तविक स्थिति जानकर भविष्य की नीतियों, छात्र कल्याण और रखरखाव से जुड़े फैसले लेना चाहती है। उन्होंने बताया कि जिलास्तरीय रिपोर्टों से रिकॉर्ड और नियमों के पालन में कमियों की पहचान होगी, जिसके बाद उचित निर्णय लिए जाएंगे। हालांकि, शैक्षणिक पाठ्यक्रम बदलने का कोई प्रस्ताव नहीं है। हाल ही में राज्य सरकार ने मदरसों समेत सभी शिक्षण संस्थानों में सुबह की प्रार्थना के दौरान वंदे मातरम गाना भी अनिवार्य किया है।
विज्ञापन

एसटीएफ ने तृणमूल नेता के तालाब से पकड़ा हथियारों का जखीरा

बंगाल पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने शनिवार सुबह उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में तृणमूल कांग्रेस नेता से जुड़े तालाब से बड़ी संख्या में हथियार और कारतूस बरामद किए। एसटीएफ अधिकारियों ने केंद्रीय सुरक्षा बलों और संदेशखाली थाना पुलिस के जवानों के साथ मिलकर तृणमूल कांग्रेस नेता रॉबिन दास और उनके भाई गोपाल दास के घरों, आसपास के क्षेत्रों और उनसे जुड़े तालाब में तलाशी अभियान चलाया।

अधिकारियों के मुताबिक छापे से ठीक पहले आरोपी रॉबिन दास और गोपाल दास इलाके से फरार हो गए, जिन्हें पूर्व में तृणमूल के प्रभावशाली नेता शेख शाहजहां का करीबी माना जाता रहा है। दोनों भाइयों पर लोगों पर अत्याचार करने, राजनीतिक विरोधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करने के आरोप लगते रहे हैं। आशंका है कि इन अवैध हथियारों को शांति भंग करने, हिंसा फैलाने या आपराधिक गतिविधियों के लिए छिपाकर रखा गया था। फोरेंसिक जांच की तैयारी की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed