फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SurgicalStrikes : Gujarat fishermen asked not to venture far in Arabian Sea

#SurgicalStrikes : मछुआरों को अरब सागर में दूर तक न जाने के निर्देश

Fri, 30 Sep 2016 05:31 AM IST
एजेंसी/ अहमदाबाद
एजेंसी/ अहमदाबाद Updated Fri, 30 Sep 2016 05:31 AM IST
विज्ञापन
SurgicalStrikes : Gujarat fishermen asked not to venture far in Arabian Sea
- फोटो : reuters

नौसेना और गुजरात मत्स्य विभाग ने सर्जिकल स्ट्राइक को देखते हुए मछुआरों को अरब सागर में 15 से 20 नॉटिकल मील से आगे जाने से मना किया है। नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी आतंकी ठिकाने को भारतीय सेना द्वारा नष्ट करने के बाद गुजरात के तटवर्ती क्षेत्रों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। अरब सागर के तटीय जिले जैसे पोरबंदर, गीर सोमनाथ, जामनगर और जूनागढ़ में मछुआरों की नौका कई बार खतरनाक ढंग से अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा के पास चली जाती हैं।

विज्ञापन


राष्ट्रीय मछुआरा संघ के सचिव मनीष लोढारी ने बताया कि नौसेना और मत्स्य पालन विभाग ने मछुआरों को समुद्र में 15 से 20 नॉटिकल मील से आगे जाने से मना किया है। साथ ही हमसे कहा गया है कि जो चले गए हैं उन्हें वहां से वापस बुला लें। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जो मछुआरे पहले से दूर समुद्र में मछलियां पकड़ रहे हैं उन्हें वापस बुलाने का संदेश भेज दिया गया है और अन्य मछुआरों को सतर्क कर दिया गया है। मनीष ने कहा कि मध्य अगस्त में मछली पकड़ने का सीजन शुरू होते ही सैकड़ों नौकाएं समुद्र में चली जाती हैं। इस वक्त पाकिस्तान की जेलों में करीब 465 मछुआरे बंद हैं, जिनमें ज्यादातर गुजरात के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed