{"_id":"5c65b080bdec224ca3491390","slug":"surgicalstrike2-trending-on-social-media-people-showed-condolence-by-changing-their-dp","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेंड हुआ हैश टैग सर्जिकल स्ट्राइक-2, सोशल मीडिया पर डीपी लगाकर दी शहीदों को श्रद्धांजलि","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ट्रेंड हुआ हैश टैग सर्जिकल स्ट्राइक-2, सोशल मीडिया पर डीपी लगाकर दी शहीदों को श्रद्धांजलि
Fri, 15 Feb 2019 02:13 AM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: संदीप भट्ट
Updated Fri, 15 Feb 2019 02:13 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर आतंकी हमले की गूंज सोशल मीडिया पर भी सुनाई दी। यूजर्स ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट की डिस्प्ले पिक्चर (डीपी) में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। बृहस्पतिवार को श्रीनगर के पुलवामा में जैसे ही आतंकी हमले की सूचना मिली, सोशल मीडिया पर दुख की लहर छा गई।
विज्ञापन
यूजर्स ने सैनिकों के सम्मान में अपने फेसबुक, ट्विटर और व्हाट्सएप अकाउंट की डीपी में घटना की फोटो और श्रद्धांजलि भरे पोस्ट डाले। इस दौरान ट्विटर और फेसबुक पर ‘सीआरपीएफ, कश्मीरी आतंकी हमला सर्जिकल स्ट्राइक -2, अब बदला लो, आश्वासन नहीं जवाब चाहिए’ जैसे हैश टैग ट्रेडिंग में रहे।
विज्ञापन
ट्विटर यूजर्स ने मोदी सरकार से आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की। सोशल मीडिया पर राजनेताओं ने भी अपने पोस्ट में जवानों की श्रद्धांजलि दी। व्हाट्सएप डीपी में पुलवामा की घटना को कायरता बताया। एक यूजर ने अपने संदेश में लिखा पुलवामा में शहीद जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
विज्ञापन