उड़ी हमले के 48 घंटे के भीतर ही सेना ने पीओके में की थी पहली कार्रवाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना ने उड़ी हमले के 48 घंटे केभीतर ही पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में घुसकर आतंकियों के दो कैंपों को तबाह किया और करीब 20 मार गिराए थे। अपेक्षाकृत छोटे पैमाने पर की गई यह कमांडो कार्रवाई 20-21 सितंबर की रात को हुई। यानि 28-29 सितंबर को हुए बड़े सर्जिकल स्ट्राइक ने एक हफ्ते पहले ही पाकिस्तान को उड़ी के बदले की पेशगी दे दी गई थी। इस कमांडो ऑपरेशन को सेना की घातक टीम और स्पेशल फोर्स के आठ पारा कमांडो ने अंजाम दिया।
सेना के विश्वसनीय सूत्रों ने अमर उजाला से इस कार्रवाई के होने की पुष्टि की है। उच्चपदस्थ सूत्रों ने बताया कि इस कार्रवाई में सेना का एक कमांडो माइंस से घायल हुआ और उसके पांव काटकर हटाने पड़े। इसकेअलावा दो कमांडों को गोली भी लगी। लेकिन इन दोनों के बड़ा नुकसान हीं हुआ। सूत्र ने कार्रवाई की जगह केबारे में कोई पुष्टि नहीं की। लेकिन संकेत के मुताबिक यह कार्रवाई उड़ी से लगी सीमा केदूसरी तरफ हुई।
सूत्रों के मुताबिक नियंत्रण रेखा थ(एलओसी) पर पाक की ओर से की गई किसी भी शैतानी का जवाब 24 से 48 घंटे केभीतर देना अघोषित नियम है। लिहाजा उड़ी जैसे खतरनाक हमले को सेना कभी अनदेखा नहीं कर सकती है। सूत्रों ने बताया कि इस कार्रवाई से घबरा कर पाकिस्तान ने पीओके को नो फ्लाई जोन घोषित कर दिया।
भारतीय सेना का कार्रवाई से तिलमिलाया पाकिस्तान
सूत्रों ने बताया कि किसी भी रेजिमेंट में एक घातक प्लाटून होता है जिसका काम ऐसी कार्रवाई से पहले पारा कमांडों के लिए माइंस के बीच रास्ता तैयार करना होता है। इसकेसाथ ही घातक टीम लक्ष्य को ऐसे घेरे रखती है कि पारा कमांडो की कार्रवाई में कोई अवरोध नहीं उत्पन्न हो। इसी कार्रवाई में एक जवान का पांव माइंस पर पड़ गया था।
सूत्रों ने बताया कि 48 घंटे के भीतर वाली कार्रवाई छोटे पैमाने पर ही होती है। लेकिन उड़ी हमले के तुरंत बाद की गर्इ इस कार्रवाई ने पाक सेना को स्तब्ध कर दिया था। इस सवाल पर कि उस हमले केबारे में सरकार ने प्रचार क्यूं नहीं किया अधिकारी ने बताया कि सेना अपना काम करती है। उसे कूटनीतिक स्तर पर कैसे इस्तेमाल करना है यह सरकार का फैसला होता है। सेना के लिए यह काफी है कि उसे जिसे संदेश देना है वहां पहुंच जाए। एक हफ्ते के भीतर पीओके में भारतीय सेना की दो कार्रवाई से पाकिस्तानी सेना तिलमिलाई हुर्इ है।