फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Suresh Prabhu got additional charge of Ministry of Civil Aviation, after TDP minister`s resignation

गजपति के इस्तीफे के बाद बढ़ा सुरेश प्रभु का काम, मिला नगर विमानन मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार

Sat, 10 Mar 2018 05:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 10 Mar 2018 05:52 PM IST
विज्ञापन
Suresh Prabhu got additional charge of Ministry of Civil Aviation, after TDP minister`s resignation

वाणिज्य और उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु को आज नागरिक उड्डयन मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। राष्ट्रपति भवन से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर कैबिनेट मंत्री प्रभु को नागरिक उड्डयन मंत्रालय का प्रभार सौंपा है। बता दें कि आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर नाराज टीडीपी के मंत्रियों ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से अपना इस्तीफा दे दिया था। टीडीपी के अशोक गजपति राजू द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंत्रिपरिषद छोड़ने के बाद नागरिक उड्डयन मंत्री का पद खाली हो गया था।

विज्ञापन


राजू और टीडीपी के नेता वाईएस चौधरी ने मोदी के मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था क्योंकि पार्टी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया था। नायडू आंध्र प्रदेश के लिए विशेष राज्य का दर्जा मांग रहे थे। हालांकि, टीडीपी ने एनडीए को पूरी तरह से नहीं छोड़ा है। बता दें कि बीजेपी द्वारा सुरेश प्रभु को अतिरिक्त प्रभार देने के पीछे उनका आंध्र प्रदेश से राज्यसभा सदस्य होना भी है।   
विज्ञापन


प्रभु ने इससे पहले रेल मंत्री के रूप में देश सेवा की है। पिछले साल मंत्रिमंडल में फेरबदल के दौरान उन्हें वाणिज्य मंत्रालय सौंपा गया था। पीयूष गोयल ने मंत्रिमंडल फेरबदल के दौरान रेलवे मंत्रालय का पदभार ग्रहण किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed