फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Suresh Prabhu and Pinarayi Vijayan inaugurated the Kannur international airport today

आज से शुरू हुआ कन्नूर हवाई अड्डा, 4 एयरपोर्ट वाला अकेला राज्य बना केरल

Sun, 09 Dec 2018 12:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नूर Updated Sun, 09 Dec 2018 12:38 PM IST
विज्ञापन
Suresh Prabhu and Pinarayi Vijayan inaugurated the Kannur international airport today
कन्नूर हवाई अड्डा - फोटो : ANI

केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु और केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने आज कन्नूर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया। इसके साथ ही केरल देश का अकेला ऐसा राज्य बन गया है जहां चार अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं। कन्नूर हवाई अड्डा 2,000 एकड़ में फैला हुआ है और 1,800 करोड़ रुपये की लागत में यह बनकर तैयार हुआ है। एक बार में यह 2,000 यात्रियों को हैंडल कर सकता है। सालाना यहां से 1.5 मिलियन अंतरराष्ट्रीय यात्री यात्रा करेंगे। रनवे की लंबाई 3,050 मीटर है और इसे 4,000 मीटर तक बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन


हवाई अड्डे से अबु धाबी जाने वाले एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान ने उड़ान भरी। जिसमें 180 यात्री थे। विमान को विशिष्ट अतिथियों ने झंडा दिखाकर रवाना किया। कन्नूर से चलने वाली अतंरराष्ट्रीय उड़ानों में संयुक्त अरब अमीरात, ओमान और कतर शामिल हैं। हवाई अड्डे को हैदराबाद, बंगलूरू और मुंबई की फ्लाइट से भी जोड़ा जाएगा। 
विज्ञापन


कन्नूर के अलावा तिरुवंनतपुरम, कोच्चि और कोझिकोड़ में पहले से ही अतंरराष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं। हालांकि इस उद्घाटन की वजह से विवाद भी हुआ। भाजपा और कांग्रेस ने इस कार्यक्रम का बहिष्कार किया। सबरीमाला मसले को जिस तरह से केरल सरकार हैंडल कर रही है उसे लेकर भाजपा ने उद्घाटन कार्यक्रम का बहिष्कार किया। वहीं कांग्रेस मुख्यमंत्री पिनराई विजयन से इसलिए नाराज है क्योंकि उसने पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ओमान चांडी को उद्घाटन समारोह में आमंत्रित नहीं किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेता रमेश चेन्नीथाला ने कहा कि ओमान चांडी ने कन्नूर हवाई अड्डे का 90 प्रतिशत कार्य पूरा करवाया था। उन्होंने विजयन सरकार पर मनमानी का आरोप लगाया। न्यूज एजेंसी आईएएनएस के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ वामपंथी नेता वीएस अच्युतानंद को भी आमंत्रित नहीं किया गया था। अच्युतानंद की सरकार ने हवाई अड्डे के लिए जमीन का अधिग्रहण किया था।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed