फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Suresh Kalmadi declines IOA life presidency

कलमाडी ने अस्वीकार किया IOA का अध्यक्ष पद, खेल मंत्रालय ने जारी किया नोटिस

Wed, 28 Dec 2016 07:44 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 28 Dec 2016 07:44 PM IST
विज्ञापन
Suresh Kalmadi declines IOA life presidency
kalmadi

सुरेश कलमाडी ने भारतीय ओलंपिक संघ में कोई भी पद लेने से इंकार कर दिया है। खबरों के मुताबिक कलमाडी के वकील ने कहा कि वे सभी आरोपों से बरी होने के बाद ही कोई पद स्वीकार करेंगे। गौरतलब है कि खेल मंत्रालय ने दागी सुरेश कलमाडी और अभय सिंह चौटाला को भारतीय ओलंपिक संघ का आजीवन सदस्य बनाए जाने पर आईओए को कारण बताओ नोटिस जारी किया।

विज्ञापन


खेल मंत्री विजय गोयल ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, कलमाडी और चौटाला को हटाए जाने या उनके इस्तीफा देने तक खेल मंत्रालय आईओए के साथ कोई व्यवहार नहीं करेगा।  
विज्ञापन


इससे पहले विजय गोयल ने दागी सुरेश कलमाडी और अभय सिंह चौटाला को आजीवन अध्यक्ष बनाने के लिये भारतीय ओलंपिक संघ को आड़े हाथों लेते हुए 27 दिसंबर को कहा था कि यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है क्योंकि ये दोनों आपराधिक और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों का सामना कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कॉमनवेल्‍थ गेम्स के दागी हैं कलमाडी

Suresh Kalmadi declines IOA life presidency
विजय गोयल - फोटो : ANI

आईओए ने चेन्नई में मंगलवार को अपनी वार्षिक आम सभा में राष्ट्रमंडल खेल 2010 के दागी कलमाडी और भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे एक अन्य पूर्व अध्यक्ष चौटाला को मानद आजीवन अध्यक्ष बनाने का फैसला किया था।

कलमाडी 1996 से 2011 तक आईओए अध्यक्ष रहे और उन्हें 2010 दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में घोटाले में संलिप्तता के कारण दस महीने जेल की सजा काटनी पड़ी थी। बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था। चौटाला दिसंबर 2012 से फरवरी 2014 तक आईओए अध्यक्ष रहे।

उस समय अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने चुनावों में आईओए को निलंबित कर रखा था क्योंकि उसने चुनावों में ऐसे उम्मीदवार उतारे थे जिनके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल थे। आईओए अध्यक्ष के रूप में उनके चुनाव को आईओसी ने रद्द कर दिया था। आईओए संविधान में संशोधन करने के बाद ही आईओसी ने फरवरी 2014 में निलंबन हटाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed