फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Suresh Gopi files police complaint against mediapersons, Cong leader seeks police action against him

Kerala: केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने मीडिया कर्मियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, कहा- पत्रकारों ने रास्ता रोका

Thu, 29 Aug 2024 03:27 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, त्रिशूर (केरल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, त्रिशूर (केरल) Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Thu, 29 Aug 2024 03:27 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी मीडिया कर्मियों पर जबरदस्ती रास्ता रोकने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। इस बीच कांग्रेस नेता अनिल अक्कारा ने त्रिशूर में मीडियाकर्मियों से केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी के बर्ताव को लेकर पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Suresh Gopi files police complaint against mediapersons, Cong leader seeks police action against him
सुरेश गोपी - फोटो : इ्ंस्टाग्राम

विस्तार

 केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने बुधवार को मीडियाकर्मियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया गया कि त्रिशूर रामनिलयम सरकारी अतिथि गृह से बाहर निकलते समय उन्होंने उनका रास्ता रोका। एक सूत्र ने यहां यह जानकारी दी।
विज्ञापन


सूत्र ने विस्तृत जानकारी दिए बिना बताया कि शिकायत में कहा गया है कि पत्रकारों ने अतिथि गृह में उनका रास्ता रोका। इस बीच कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक अनिल अक्कारा ने कहा कि उन्होंने त्रिशूर में मीडियाकर्मियों से केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी के बर्ताव को लेकर उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


अक्कारा ने कहा कि उन्होंने मंगलवार को त्रिशूर शहर के पुलिस आयुक्त को ई-मेल के माध्यम से शिकायत भेजी, जिसमें गोपी के खिलाफ पद की शपथ का उल्लंघन करने के लिए कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्रकारों ने मंगलवार को जब गोपी से मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के विधायक एम मुकेश के खिलाफ आरोपों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा था, ‘‘आप (मीडिया) न केवल अपने फायदे के लिए लोगों को आपस में लड़वा रहे हैं, बल्कि जनता को भी गुमराह कर रहे हैं।’’

गोपी ने कहा, ‘‘शिकायतें फिलहाल आरोपों की शक्ल में हैं। आप लोगों को क्या बता रहे हैं? क्या आप अदालत हैं? नहीं, आप नहीं हैं। अदालत फैसला करेगी। अदालत को फैसला करने दीजिए।’’

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष के. सुरेंद्रन ने कहा था कि पार्टी का रुख यह है कि मुकेश को इस्तीफा देना चाहिए। टीवी चैनल पर प्रसारित दृश्यों के अनुसार, जब पत्रकारों ने सुरेंद्रन के बयान पर गोपी की टिप्पणी लेनी चाही, तो उन्होंने गुस्से में उनमें से कुछ को कथित तौर पर धक्का दे दिया था।


वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ पत्रकार गोपी की तरफ बढ़े, जब वह अपनी सरकारी गाड़ी में बैठने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान गोपी ने मीडियाकर्मियों को धक्का देते हुए कहा, ‘‘यह क्या है? मेरा रास्ता मेरा अधिकार है। कृपया हटिए।’’ इसके बाद, वह कार में बैठ गए और पत्रकारों के किसी भी सवाल का जवाब दिए बिना चले गए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed