फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   suresh from nagepur varanasi, want to meet primeminsiter narendra modi

पीएम से मिलकर मनरेगा का सच बताना चाहते हैं सुरेश

Mon, 07 Mar 2016 02:34 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, आराजी लाइन (वाराणसी)
ब्यूरो/ अमर उजाला, आराजी लाइन (वाराणसी) Updated Mon, 07 Mar 2016 02:34 AM IST
सार

  • पीएम मोदी ने लिया है इस गांव को गोद
  • मनरेगा का सच बयां करना चाहते हैं सुरेश 
  • जयापुर की तरह नागेपुर का कायाकल्प होने की उम्मीद

विज्ञापन
suresh from nagepur varanasi, want to meet primeminsiter narendra modi
नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI

विस्तार

राजातालाब ब्लाक मुख्यालय से चंद किलोमीटर की दूरी पर स्थित गांव नागेपुर शनिवार से फिर सुर्खियों में है। इस गांव से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम जुड़ गया है। मोदी ने इस गांव को सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत गोद लेने का फैसला किया है।मेहदीगंज से सटे इस गांव के लोगों खासकर युवकों व महिलाओं ने पानी व स्वदेशी को लेकर विगत वर्षों मे बड़ा आंदोलन खड़ा किया था।
विज्ञापन


गांव के सुरेश राठौर ,महेंद्र ,मुकेश ने नंदलाल की अगुवाई मे आंदोलन चलाया तो देश के नामचीन हस्तियो का साथ मिला। शिक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य, स्वदेशी, बालिका शिक्षा पर गांव मे अभियान चला। गांव के ही सुरेश जो मनरेगा मजदूर संगठन के ब्लाक संयोजक है, मनरेगा मजदूरों के भलाई का काम करते हैं।
विज्ञापन


मजदूरों को काम दिलाने, बकाया भुगतान कराने, काम मांगने को आवेदन लिखने आदि को लेकर अक्सर ब्लाक पर आ धमकते है।

जयापुर की तरह कायाकल्प होने की उम्मीद

suresh from nagepur varanasi, want to meet primeminsiter narendra modi

सुरेश राठौर कहते है कि मनरेगा पर उनका गहन अध्ययन है। मौका मिला तो मैं खुद पीएम मोदी से मिलकर मनरेगा का सच उनके सामने रखूंगा। कहा कि उनके गांव में 167 मजदूरों को जॉब कार्ड मिला है। 38 मजदूरों को श्रम विभाग मे पंजीकरण कराकर वे साइकिल दिला चुके हैं। 20 और मजदूरों को साइकिल मिलने वाला है। बताया कि मनरेगा मजदूरों को काम न मिलना एक बड़ी समस्या है।

नागेपुर के आदर्श गांव बनने पर जताई खुशी आराजी लाइन ब्लाक के एक और गांव को प्रधानमंत्री द्वारा गोद लिए जाने की खबर से क्षेत्र के लोगों मे खुशी व्याप्त है। कई गांव के प्रधानों व लोगों का कहना है कि आराजी लाइन के लोगों के लिए यह गौरव की बात है।

जयापुर के प्रधान नारायण पटेल, नरसड़ा के अनूप सिंह, दिनदासपुर के जितेंद्र सिंह , कचनार के श्याम जी कहते है कि उन्हें खुशी है कि उनके विकास खंड के एक और गांव को प्रधानमंत्री ने गोद लेने का मन बनाया है। निश्चित ही जयापुर की तरह अब नागेपुर का भी कायाकल्प हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed