{"_id":"5995549e4f1c1b61108b4573","slug":"supreme-court-to-look-into-conspiracy-behind-bomb-making-in-rajiv-gandhi-assassination-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजीव गांधी हत्याकांड: SC ने सरकार से मांगी बम बनाने के षडयंत्र से जुड़ी जांच की जानकारी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
राजीव गांधी हत्याकांड: SC ने सरकार से मांगी बम बनाने के षडयंत्र से जुड़ी जांच की जानकारी
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
Updated Thu, 17 Aug 2017 03:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को राजीव गांधी हत्याकांड से संबंधित एक याचिका की सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार से बेल्ट बम बनाने वाले षडयंत्र से जुड़ी जांच से संबंधित जानकारी मुहैया कराने के लिए कहा।
विज्ञापन
इस बेल्ट बम से 1991 में तमिलनाडु में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या का षडयंत्र रचा गया था। कोर्ट ने बेल्ट बम मामले में दोषी पाए गए आरोपी की याचिका पर सुनवाई करते हुए सरकार से मामले की जांच से संबंधित जानकारी देने को कहा गया है। दोषी ने बम के लिए 9 बोल्ट की बैटरी सप्लाई की थी।
विज्ञापन
पढ़ें: राजीव गांधी के हत्यारों का UN को खत, कहा- भारत से कहें उन्हें रिहा कर दें
विज्ञापन
पेरारीवलम ने कोर्ट को याचिका के माध्यम से सूचित किया था कि राजीव गांधी की हत्या के पीछे एक बड़ा षडयंत्र रचा गया था। याचिकाकर्ता के वकील गोपाल शंकरनारायण ने अभियोजन पक्ष के उस बयान को गलत बताया जिसमें कहा गया था कि घटना को अंजाम देने वालों के पास हाईग्रेड एक्सप्लोसिव और आईडी के अन्य पार्ट बनाने के लिए भरपूर संसाधन मौजूद थे। वकील ने बताया कि क्या ऐसा हो सकता था कि ब्लास्ट में शामिल लोग पेरारीवलम पर बम की बैटरी के लिए निर्भर थे।