फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court to hear batch of petitions on PMLA matter on 25 January due to Coronavirus situation news in Hindi

सुप्रीम कोर्ट: मनी लॉन्ड्रिंग अधिनियम से संबंधित याचिकाओं पर 25 जनवरी को होगी सुनवाई, कोविड के चलते लिया फैसला

Mon, 10 Jan 2022 05:50 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 10 Jan 2022 05:50 PM IST
सार

धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के मामले में याचिकाओं के एक बैच पर सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को होने वाली सुनवाई अब 25 जनवरी को होगी।

विज्ञापन
Supreme Court to hear batch of petitions on PMLA matter on 25 January due to Coronavirus situation news in Hindi
सर्वोच्च न्यायालय - फोटो : पीटीआई

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि उन याचिकाओं के बैच पर 25 जनवरी को सुनवाई की जाएगी जिनमें धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के कुछ निश्चित प्रावधानों के अर्थ से संबंधित मुद्दे उठाए गए हैं। शीर्ष अदालत पहले इन याचिकाओं पर 11 जनवरी को सुनवाई करने वाली थी।
विज्ञापन


इनमें से कुछ याचिकाकर्ताओं का प्रतिनिधित्व कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ताओं कपिल सिब्बल और मुकुल रोहतगी की ओर से कोविड के बढ़ते मामलों के चलते समस्याओं का उल्लेख करते हुए सुनवाई की तारीख आगे बढ़ाने का अनुरोध किया था। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने तारीख बदलने का फैसला लिया।
विज्ञापन


सिब्बल, रोहतगी और तुषार मेहता ने दिया कोविड का हवाला
कपिल सिब्बल ने न्यायाधीश एएम खानविलकर और सीटी रविकुमार की पीठ को बताया कि हम तैयार हैं लेकिन समस्या यह है कि हमारे जूनियर कोविड से प्रभावित हैं। यह ऐसा मामला है जिसमें जूनियर को कार्यालय आना होगा। मामलों की बढ़ती संख्या के बीच हम कोई लापरवाही नहीं बरतना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिब्बल के अनुरोध का समर्थन करते हुए रोहतगी ने कहा कि इस मामले में कई याचिकाएं हैं और इस वजह से फाइलों को व्यवस्थित करना है लेकिन कोविड संबंधी समस्याओं के चलते हमारे जूनियर कार्यालय नहीं आ पा रहे हैं। रोहतगी ने पीठ से मामले की सुनवाई चार या छह सप्ताह बाद करने को कहा।

वहीं, सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट की पीठ को बताया कि इस मामले में 200 से अधिक याचिकाएं हैं और कई गंभीर मामलों में रोक लगी हुई है। हम यह नहीं कह रहे हैं कि हम तैयार नहीं है लेकिन हमें सहायता की जरूरत है। लेकिन, हमारे जूनियर कोविड-19 महामारी से पीड़ित हो गए हैं।


सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने सुनवाई की तारीख 25 जनवरी तय की
इस पर पीठ ने कहा, आप मामले को लेकर जिस तरह से चाहें अपनी तैयारियां कर सकते हैं। अगर आप चाहते हैं तो हम इस मामले पर सुनवाई 18 जनवरी या फिर 25 जनवरी से शुरू कर सकते हैं। सिब्बल ने इससे सहमति जताई और पीठ ने मामले की सुनवाई की तारीख 25 जनवरी निर्धारित कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed