{"_id":"59a8eab84f1c1b16278b4af8","slug":"supreme-court-strict-against-teen-marriages-and-says-use-child-rape-law-in-it","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाइल्ड रेप कानून के अंतर्गत आना चाहिए बाल विवाह: सुप्रीम कोर्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
चाइल्ड रेप कानून के अंतर्गत आना चाहिए बाल विवाह: सुप्रीम कोर्ट
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
Updated Fri, 01 Sep 2017 10:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को बाल यौन शोषण मामले की सुनवाई करते हुए साफ कहा कि बाल विवाह मामलों में चाइल्ड रेप कानून का इस्तेमाल कर सकते हैं। कोर्ट ने ये भी कहा कि बाल विवाह से बाल यौन शोषण की वारदातों को रोका नहीं जा सकता।
विज्ञापन
दरअसल, सुप्रीम कोर्ट में इंडियन पैनल कोड की आईपीसी धारा 375 के खिलाफ याचिका डाली गई थी। इसके अनुच्छेद 2 के तहत अगर किसी शख्स की पत्नी 15 से 18 साल से नीचे है और वो उसके साथ संबंध बनाता है तो इसे रेप नहीं माना जाएगा।
विज्ञापन
सर्वोच्च न्यायलय ने कहा कि शादी ने नाम पर आप बाल यौन शोषण के आरोपों से छुटकारा नहीं पा सकते। कोर्ट ने ये भी कहा कि देश में बाल विवाह के खिलाफ कानून बने हुए हैं इसके बावजूद आज भी शादियां धड़ल्ले से हो रही हैं।
विज्ञापन
वकील गौरव अग्रवाल के सहयोगी विक्रम श्रीवास्तव ने कहा कि आईपीसी 375 के सेक्शन 2 की वजह से आर्टिकल 14 का उल्लंघन हो रहा है। इस पर कोर्ट ने कहा कि ये बेहद गंभीर मामला है और ये भी कहा कि अगर इस मामले में छूट दे दी जाती है तो उन बच्चों का क्या जो इन शादियों के बाद होते हैं। वकील अग्रवाल ने कोर्ट से कहा कि जिस तरह तीन तलाक के खिलाफ गंभीर कदम उठाया गया है, उसी तरह इस पर भी फैसला लिया जाए।