फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   supreme court sets up fresh five judge Constitution bench to hear four cases

SC: सुप्रीम कोर्ट ने पांच जजों की नई संविधान पीठ का किया गठन, चार मामलों की करेगी सुनवाई

Mon, 26 Jun 2023 11:53 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Mon, 26 Jun 2023 11:53 PM IST
सार

सहायक रजिस्ट्रार (सूचीबद्धता) द्वारा जारी एक नोटिस में कहा कि सीजेआई के अलावा, संविधान पीठ में जस्टिस हृषिकेश रॉय, पीएस नरसिम्हा, पंकज मिथल और मनोज मिश्रा शामिल किए गए हैं। 

विज्ञापन
supreme court sets up fresh five judge Constitution bench to hear four cases
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट ने 12 जुलाई से चार मामलों की सुनवाई के लिए सोमवार को सीजेआई जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता में पांच न्यायाधीशों की नई संविधान पीठ का गठन किया।
विज्ञापन


शीर्ष अदालत ने सहायक रजिस्ट्रार (सूचीबद्धता) की ओर से जारी एक नोटिस में कहा कि सीजेआई के अलावा, संविधान पीठ में जस्टिस हृषिकेश रॉय, जस्टिस पीएस नरसिम्हा, जस्टिस पंकज मिथल और जस्टिस मनोज मिश्रा शामिल होंगे। 12 जुलाई को संविधान पीठ के समक्ष विचार के लिए आने वाले चार मामलों में से पहले का शीर्षक ‘तेज प्रकाश और अन्य बनाम राजस्थान हाईकोर्ट’ है।
विज्ञापन


शीर्ष अदालत 22 मई से शुरू हुई ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के बाद तीन जुलाई को फिर से खुलेगी। इससे पहले, यह मामला जस्टिस इंदिरा बनर्जी की अध्यक्षता वाली पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ के समक्ष सूचीबद्ध था और उनकी सेवानिवृत्ति के बाद एक नई पीठ का गठन किया गया था। नवगठित संविधान पीठ बाद में तीन अन्य मामलों पर भी विचार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed